Global Market: गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा। एशिया मजबूत नजर आ रहा। शटडाउन जल्द खत्म होने की उम्मीद से अमेरिकी INDICES में जोरदार तेजी रही। डाओ जोंस 400 तो नैस्डैक 500 प्वाइंट दौड़ा।
Global Market: गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा। एशिया मजबूत नजर आ रहा। शटडाउन जल्द खत्म होने की उम्मीद से अमेरिकी INDICES में जोरदार तेजी रही। डाओ जोंस 400 तो नैस्डैक 500 प्वाइंट दौड़ा।
अमेरिकी बाजारों का हाल
अमेरिकी बाजार शटडाउन खत्म होने की उम्मीद से चढ़े। डाओ जोंस करीब 400 अंक चढ़कर बंद हुआ। नैस्डेक 500 से ज्यादा अंक चढ़कर बंद हुआ। तीनों इंडेक्स में गिरावट के बाद खरीदारी दिखी। टेक शेयरों की तेजी से नैस्डेक में खरीदारी दिखी। 8 दिनों बाद माइक्रोसॉफ्ट में खरीदारी लौटी है। 2011 के बाद पहली बार माइक्रोसॉफ्ट 8 दिन गिरा।
कब होगी डील?
ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ डील जल्द होने की उम्मीद है। वो अभी मुझे पसंद नहीं करते, करने लगेंगे। हमें उचित डील मिल रही है। भारत के साथ टैरिफ कम करने पर विचार करेगा। कुछ चीजों पर टैरिफ कर करने पर विचार करेंगे।
जल्द खत्म होगा शटडाउन?
डील को 8 डेमोक्रेट्स का समर्थन हासिल किया। प्रोसीजरल उपाय में समझौते पर वोट की मंजूरी मिली। डील के समर्थन में 60 वोट की जरूरत है। सिनेट में अंतिम मतदान होना बाकी है। बाद में सदन, ट्रंप की मंजूरी मिलेगी।
डील से सरकारी कामकाज फिर से शुरू होगा। 31 जनवरी 2026 तक कामकाज हो सकेगा। फेडरल कर्मचारियों की छंटनी का फैसला वापस होगा। समझौते से सरकारी कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा। अफोर्डेबल केयर एक्ट सब्सिडी का विस्तार डील का हिस्सा नहीं।
माइक जॉनसन की अपील
सभी सदस्यों से वाशिंगटन पहुंचने की अपील की। समझौत पर वोटिंग के लिए माइक की अपील की है। अमेरिकी सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन है। वोटिंग अगले हफ्ते कभी भी हो सकती है।
शटडाउन पर बोले ट्रंप
समझौते को पूरी तरह से समर्थन है। कर्मचारियों की छंटनी का फैसला वापस होगा। हमें पर्याप्त डेमोक्रेटों का समर्थन हासिल है।
$2000 का मिलेगा डिविडेंड?
ट्रंप ने डिविडेंड देने की थ्रेशोल्ड लिमिट तय नहीं की। हाई इनकम लोगों के लिए थ्रेशोल्ड लिमिट तय नहीं की। डिविडेंड देने के लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी होगी। डिविडेंड देने में $600 बिलियन खर्च होने की उम्मीद है। सितंबर तक टैरिफ से $195 बिलियन की आय हुई। 2025 में टैरिफ से कुल आय $300 बिलियन संभव है।
बफेट का फेयरवेल लेटर
149 बिलियन डॉलर की संपत्ति दान देने का ऐलान है। बच्चों के फाउंडेशन को संपत्ति देने का ऐलान है। ग्रेग एबेल बर्कशायर के CEO होंगे जबकि जनवरी 2026 CEO का पदभार संभालेंगे।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 70.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 51,140.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.27 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.29 फीसदी चढ़कर 27,950.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 25,612.96 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 3,998.07 के स्तर पर दिख रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।