Get App

Global Market: अमेरिकी शटडाउन खत्म होने की उम्मीद से अमेरिकी बाजार चढ़े, गिफ्ट निफ्टी में तेजी, एशियाई बाजारों में बढ़त

Global Market: गिफ्ट NIFTY 70.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 51,140.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.27 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.29 फीसदी चढ़कर 27,950.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2025 पर 8:35 AM
Global Market: अमेरिकी शटडाउन खत्म होने की उम्मीद से अमेरिकी बाजार चढ़े, गिफ्ट निफ्टी में तेजी, एशियाई बाजारों में बढ़त
समझौते को पूरी तरह से समर्थन है। कर्मचारियों की छंटनी का फैसला वापस होगा। हमें पर्याप्त डेमोक्रेटों का समर्थन हासिल है।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा। एशिया मजबूत नजर आ रहा। शटडाउन जल्द खत्म होने की उम्मीद से अमेरिकी INDICES में जोरदार तेजी रही। डाओ जोंस 400 तो नैस्डैक 500 प्वाइंट दौड़ा।

अमेरिकी बाजारों का हाल

अमेरिकी बाजार शटडाउन खत्म होने की उम्मीद से चढ़े। डाओ जोंस करीब 400 अंक चढ़कर बंद हुआ। नैस्डेक 500 से ज्यादा अंक चढ़कर बंद हुआ। तीनों इंडेक्स में गिरावट के बाद खरीदारी दिखी। टेक शेयरों की तेजी से नैस्डेक में खरीदारी दिखी। 8 दिनों बाद माइक्रोसॉफ्ट में खरीदारी लौटी है। 2011 के बाद पहली बार माइक्रोसॉफ्ट 8 दिन गिरा।

कब होगी डील?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें