Get App

Global market : अमेरिकी बाजारों में दिखी जोरदार तेजी, कंपनियों के अच्छे नतीजों और ट्रेड डील से जुड़ी उम्मीदों ने भरा जोश

Wall street : एसएंडपी 500 इंडेक्स कल 0.4 फीसदी बढ़कर 6,387 पर पहुच गया। ये इस साल का 13वां रिकॉर्ड स्तर है और लगातार पांचवां ऑल टाइम हाई स्तर है। ऐसा सिलसिला एक साल से ज़्यादा समय से नहीं देखने को मिला था। नैस्डैक कंपोजिट भी 0.4 फीसदी बढ़कर 21,128 पर पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2025 पर 12:43 PM
Global market : अमेरिकी बाजारों में दिखी जोरदार तेजी, कंपनियों के अच्छे नतीजों और ट्रेड डील से जुड़ी उम्मीदों ने भरा जोश
Wall street : निवेशकों की नज़र अब अगले सप्ताह के इन अहम इवेंट्स पर है। अगले हफ्ते ऐप्पल,अमेज़न,माइक्रोसॉफ्ट और मेटा के दूसरी तिमाही के नतीजे आने वाले हैं

International Markets : एसएंडपी 500 इंडेक्स कल 0.4 फीसदी बढ़कर 6,387 पर पहुच गया। ये इस साल का 13वां रिकॉर्ड स्तर है और लगातार पांचवां ऑल टाइम हाई स्तर है। ऐसा सिलसिला एक साल से ज़्यादा समय से नहीं देखने को मिला था। नैस्डैक कंपोजिट भी 0.4 फीसदी बढ़कर 21,128 पर पहुंच गया, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.7 प्रतिशत यानी 316 अंक गिरकर 44,693.91 पर बंद हुआ,जो हाल के उच्चतम स्तर से नीचे है।

सेक्टर एंड मार्केट ड्राइवर

नतीजो का मौसम बाजार के लिए मेन ड्राइवर बना रहा। एसएंडपी 500 कंपनियों में से 80 फीसदी से ज़्यादा ने विश्लेषकों की उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया है। बेहतर प्रदर्शन करने वालों में डेकर्स आउटडोर, कम्फर्ट सिस्टम्स और न्यूमोंट माइनिंग शामिल रहे। इन्होंने शानदार नतीजे पेश किए और बड़े शेयर बायबैक की घोषणा की।

दूसरी ओर एक बड़े घाटे की जानकारी देने और लागत में कटौती शुरू करने के बाद इंटेल में लगभग 8 से 9 फीसदी की गिरावट आई, जबकि टेस्ला और जनरल मोटर्स ने ईवी सब्सिडी और टैरिफ के प्रभाव से जुड़ी चिंताओं के कारण सेंटीमेंट खराब कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें