Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्का दबाव देखने को मिला। एशियाई मार्केट भी कमजोर हुआ। इधर कल US INDICES में भी गिरावट दिखी। डाओ जोंस करीब पौने तीन सौ प्वाइंट कमजोर हुआ। नैस्डैक और S&P में भी हल्का दबाव देखने को मिला। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 267.50 पॉइंट्स या 0.54% गिरकर 49,395.16 पर बंद हुआ। S&P 500 0.28% गिरकर 6,861.89 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.31% गिरकर 22,682.73 पर आ गया।
