Get App

GLOBAL MARKETS: एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार,SGX NIFTY में हल्की गिरावट

GLOBAL MARKETS से संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। ज्यादातर एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2021 पर 11:14 AM
GLOBAL MARKETS: एशियाई बाजारों में  मिलाजुला कारोबार,SGX NIFTY में हल्की गिरावट

GLOBAL MARKETS से संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। ज्यादातर एशियाई बाजारों में बढ़त देखने को मिल रही है।  SGX NIFTY और Dow Futures भी ऊपर नजर आ रहा है।  कल अमेरिका में Dow jones और S&P नया High लगाने के बाद नीचे आए।

विदेशी बाजार से संकेत

Dow में कल 107 अंक की गिरावट देखने को मिली है और ये 35100 के पास पहुंचा। Nasdaq में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। S&P 500 में फ्लैट कारोबार  हो रहा है। बॉन्ड खरीदारी घटाने की चर्चा और डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों से बाजार पर दबाव बना हुआ है। टेक और एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली है। Boston & Atlanta के Fed के प्रेसिडेंट की मांग है कि बॉन्ड खरीदारी में कटौती की जाए।

इधर 10 साल की US बांड यील्ड बढ़कर 1.32% पर आ गई है।कल 67.6 डॉलर  तक फिसलने के बाद कच्चा तेल थोड़ा संभला है। ब्रेंट क्रूड का भाव फिर  69 डॉलर के ऊपर निकला है। Comex पर सोने का भाव  1730 डॉलर प्रति औंस  के करीब पहुंच गया है। दूसरी और क्रिप्टो करेंसी Bitcoin में उछाल देखने को मिला है और यह 46,000 डॉलर के पार निकला है।

 Global Market: ग्लोबल संकेत पॉजिटिव , एशिया और DOW FUTURES में बढ़त

एशियाई बाजार

इधर आज एशियाई बाजारों में  मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रही है।  SGX NIFTY 19.00 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। । निक्केई 0.31 फीसदी की बढ़त  दिखा रहा है जबकि STRAITS TIMES 0.63 फीसदी की बढ़त  के साथ कामकाज कर रहा है।  वहीं, ताइवान का बाजार 0.56 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 17,386.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के  साथ 26,281.16
 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.65 फीसदी की गिरावट दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट 0.21 फीसदी टूटा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें