कच्चे तेल में उबाल से फिर उड़ी ग्लोबल बाजारों की नींद, कल डाओ जोंस 450 अंक गिरकर बंद, एशियाई बाजारों में भी कमजोरी

कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए है। Dow करीब 450 अंक फिसलकर 34358 पर बंद हुआ है । S&P 500 में 55 और Nasdaq में 186 अंकों की गिरावट देखने को मिली।

अपडेटेड Mar 24, 2022 पर 8:48 AM
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

ग्लोबल बाजारों के कमजोर संकेत मिल रहे है। एशिया में सुस्ती देकने को मिल रही है और SGX NIFTY नीचे कारोबार कर रहा है। क्रूड में उछाल से कल अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट रही थी। DOW JONES करीब 450 प्वाइंट फिसला था।

कल अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए है। Dow करीब 450 अंक फिसलकर 34358 पर बंद हुआ है । S&P 500 में 55 और Nasdaq में 186 अंकों की गिरावट देखने को मिली। US फ्यूचर्स में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों से खराब संकेत मिल रही है। इस बीच Caspian Pipeline से सप्लाई बाधित होने से क्रूड में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। क्रूड का भाव 122 डॉलर के पार निकला है। महंगाई और यूक्रेन संकट का सोने के कीमतों पर असर देखने को मिल रहा है। NYMEX पर सोने की कीमत $1948 के पार निकला है। 3 साल की ऊंचाई से बॉन्ड की यील्ड फिसला है। 10 साल के US बॉन्ड की यील्ड 2.32% पर है।

यह भी पढ़े- Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी


इधर यूक्रेन मामले पर NATO, G7 की अहम बैठक आज होगी। बैठक में हिस्सा लेने अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden यूरोप पहुंचे । NATO की बैठक में Ukraine के President Zelensky भी जुड़ेंगे। रूस पर नए प्रतिबंध लगाने पर फैसला हो सकता है।

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 102.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 3.00 फीसदी की बढ़त के साथ 28,040.16 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 3,364.26 के स्तर पर दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.98 फीसदी चढ़कर 17,731.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ 22,154.08 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 3,271.03 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।