Global Market:RECORD HIGH पर खड़े SGX NIFTY से बाजार में नया हाई बनने के संकेत, एशिया मजबूत

RECORD HIGH पर खड़े SGX NIFTY से बाजार में नया हाई बनने के संकेत मिल रहे है।

अपडेटेड Jun 03, 2021 पर 9:40 AM
Story continues below Advertisement

RECORD HIGH पर खड़े SGX NIFTY से बाजार में नया हाई बनने के संकेत मिल रहे है।  एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है।  DOW FUTURES में भी बढ़त पर कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार कल हल्की तेजी के साथ बंद हुए थे।

विदेशी बाजार से संकेत

अमेरिकी बाजार कल मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। महंगाई और इकोनॉमी रिकवरी की चिंता से बाजार सतर्क है। क्रूड में तेजी से एनर्जी शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। क्रूड 2 साल की ऊंचाई पर बरकरार है और  ब्रेंट 71 डॉलर  के पार निकल गया है।  Comex पर सोने में खरीदारी हो रही है फिर 1900 डॉलर प्रति औंस  के पार निकला है ।

एशियाई बाजारों में पॉजिटीव संकेत

आज एशियाई बाजार में मिला-जुला  कारोबार हो रहा है। SGX NIFTY करीब 84.00 अंक की गिरावट  के साथ 15,714.00  के आसपास कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.17 फीसदी का बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं निक्केई 102.14 अंकों की  बढ़त  के साथ 29,048.28
 के आसपास कारोबार कर रहा है। ताइवान का बाजार 0.54 फीसदी की बढ़त  के साथ 17,257.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि  हैंगसेंग 0.05 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।  वहीं कोस्पी में 0.81फीसदी की मजबूती दिखा रहा है।  वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.28 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।