Global Ocean Logistics IPO Listing: सुस्त एंट्री के बाद ₹78 का शेयर भागा ऊपर, सवार होने से पहले चेक करें ये डिटेल्स

Global Ocean Logistics IPO Listing: ग्लोबल ओशन सर्विसेज एक फ्रेट फारवर्डिंग कंपनी है। यह सभी मोड में यानी सड़क, रेल, एयर और कोस्टल ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज मुहैया कराती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था जिसके तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Dec 24, 2025 पर 4:03 PM
Story continues below Advertisement
Global Ocean Logistics IPO Listing: ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स का ₹30 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17-19 दिसंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है। (File Photo- Pexels)

Global Ocean Logistics IPO Listing: लॉजिस्टिक्स कंपनी ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स के शेयरों की आज BSE SME प्लेटफॉर्म पर सुस्त एंट्री हुई। हालांकि इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 13 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत ₹78 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹79.20 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 1.54% का लिस्टिंग गेन (Global Ocean Logistics Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹82.40 (Global Ocean Logistics Share Price) पर पहुंच गया। दिन के आखिरी में यह ₹79.20 पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 1.54% मुनाफे में हैं।

Global Ocean Logistics IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

ग्लोबल ओशन लॉजिस्टिक्स का ₹30 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17-19 दिसंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 13.64 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 4.77 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 29.47 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 11.90 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 38,99,200 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹21.27 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।


Global Ocean Logistics के बारे में

जनवरी 2021 में बनी ग्लोबल ओशन सर्विसेज एक फ्रेट फारवर्डिंग कंपनी है। यह सभी मोड में यानी सड़क, रेल, एयर और कोस्टल ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज मुहैया कराती है। इसकी मार्केटिंग ऑफिस चार शहरों- विशाखापत्तनम, जयपुर, पुणे और तूतीकोरिन में है। दुनिया भर में 263 बंदरगाहों से इसका कारोबार चल रहा है। इसके सर्विसेज की बात करें तो यह ओशन फ्रेट फारवर्डिंग के तहत यह शिपिंग/कोस्टल ट्रांसपोर्टेशन, ट्रांसपोर्ट के तहत रोड/रेल, एयर फ्रेट फारवर्डिंग के तहत एयर कार्गो, कंटेनर फ्रेट स्टेशन और कस्टम क्लियरेंस और अन्य सर्विसेज जैसी लॉजिस्टिक्स सर्विसेज ऑफर करती है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹3.83 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में गिरकर ₹2.63 करोड़ पर आ गया लेकिन अगले ही वित्त वर्ष 2025 में उछलकर यह ₹6.82 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम में भी उठा-पटक दिखी जोकि वित्त वर्ष 2023 में ₹191.43 करोड़ और वित्त वर्ष 2024 में 103.45 करोड़ से ₹191.60 करोड़ पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2025 में कंपनी को ₹4.54 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹108.31 करोड़ की टोटल इनकम हासिल हो चुकी है। सितंबर के आखिरी में कंपनी पर ₹4.17 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹11.39 करोड़ पड़े थे।

MARC Technocrats IPO Listing: हर लॉट पर ₹26,760 का घाटा, ₹93 के शेयरों ने लिस्टिंग पर दिया बड़ा शॉक

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।