Big Stock Today: बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि सितंबर तेज उतार-चढ़ाव के लिए जाना जाता है। सतर्क रहते हुए इंट्राडे में दोनों तरफ के ट्रेड के लिए तैयार रहें। अगर स्टॉपलॉस ट्रिगर भी हो जाए तो पोजिशनली लॉन्ग लेने की कोशिश करें। आज के लिए मेटल और केमिकल शेयरों पर फोकस करें। अगले हफ्ते दरों में कटौती पर फेड का फैसला करेगा। वहीं बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।
ब्रिटानिया पर फोकस (GREEN)
अनुज सिंघल ने बिग स्टॉक के तौर पर ब्रिटानिया के शेयर का चुना है। उनका कहना है कि नमकीन, कुरकुरे, Puffs पर GST 18% से घटाकर 12% हुआ। ब्रिटानिया के पास स्नैक्स का बड़ा पोर्टफोलियो है। बिकाजी, प्रताप स्नैक्स में एंट्री ही नहीं मिलेगी।
मिडकैप आई पर अनुज सिंघल Coforge, LTIM, Mphasis, Persistent के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। लार्जकैप के मुकाबले मिडकैप IT ज्यादा मजबूत है। IT शेयरों के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। मोतीलाल ओसवाल का भी IT पर पॉजिटिव नजरिया है।
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने एक्सिस बैंक पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 1500 रुपये का टारगेट दिया है। जेफरीज का कहना है कि ग्रोथ की जगह NIM को ज्यादा तवज्जो दिया है। कंपनी के मुताबिक क्रेडिट कॉस्ट में कमी आ सकती है। अनसिक्योर्ड लोन को लेकर कंजरवेटिव प्रोविजनिंग पॉलिसी है। Q1 में क्रेडिट कॉस्ट में उछाल आया था। डिपॉजिट ग्रोथ में सुस्ती, लेकिन कंट्रोल में फंडिंग कॉस्ट है। प्रीमियमाइजेशन, कॉरपोरेट सैलरी क्लाइंट से मजबूत डिपॉजिट संभव है। प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले वैल्युएशन सस्ता है और यह स्टॉक जेफरीज के टॉप पिक में शामिल है।
इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर कंपनी एथर एनर्जी ने DRHP फाइल किया है। IPO से `3,100 करोड़ जुटाने की योजना है। हीरो मोटो का एथर में 37.2% हिस्सा है। IPO के पैसे का इस्तेमाल EV प्लांट, R&D में किया जाता है। हीरो मोटो ओला के मुकाबले काफी सस्ता है।
GMR एयरपोर्ट्स पर फोकस(GREEN)
कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट में हिस्सा बढ़ाएगी। DIAL में अतिरिक्त 10% हिस्सा $126 Mn खरीदेगी। कंपनी का हिस्सा 64% से बढ़कर 74% हो जाएगा। जेफरीज का कहना है कि स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 106 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेफरीज का कहना है कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट की डील अच्छी कीमत पर है। DIAL में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का 26% हिस्सा कायम है। SOTP वैल्युएशन की समीक्षा अभी तक नहीं की। GMR एयरपोर्ट्स के SOTP वैल्युएशन में DIAL का हिस्सा 50% से ज्यादा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।