GMR Airports Q3 Result: सोमवार 16 फरवरी को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो जीएमआर एयरपोर्ट्स के शेयरों पर इसके कारोबारी नतीजे का नतीजा दिख सकता है। एक कारोबारी दिन पहले की शाम में जीएमआर एयरपोर्ट्स ने नतीजे पेश किए और इसमें खुलासा हुआ कि इसका मुनाफा सालाना आधार पर 54% से अधिक गिर गया लेकिन इसी दौरान इसका रेवेन्यू 50% से अधिक बढ़ गया। साथ ही ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी जोरदार तेजी आई। ऐसे में जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई पर यह 2.40% की गिरावट के साथ ₹94.02 (GMR Airports Share Price) पर बंद हुआ था। नतीजे आने से पहले इंट्रा-डे में यह 2.83% टूटकर ₹93.60 तक आ गया था।
