Get App

Go Digit के शेयरों में 10% का उछाल, ऑल टाइम पर शेयर, क्या है तेजी की वजह?

Go Digit General Insurance share price: गो डिजिट के शेयरों की लिस्टिंग शेयर बाजार में हाल ही में 23 मई को हुई है। यह आईपीओ 258-272 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था, जबकि इसकी लिस्टिंग 286 रुपये पर हुई। इसका मतलब है कि आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग पर 5 फीसदी से अधिक का मुनाफा हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 12, 2024 पर 3:27 PM
Go Digit के शेयरों में 10% का उछाल, ऑल टाइम पर शेयर, क्या है तेजी की वजह?
गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के शेयरों में आज 12 जून को 10 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के शेयरों में आज 12 जून को 10 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। हालांकि यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। इस समय यह स्टॉक BSE पर करीब एक फीसदी की तेजी के साथ 342 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 372.35 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया था। दरअसल, कंपनी ने FY24 की मार्च तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। यही वजह है कि कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 31,400 करोड़ रुपये हो गया है।

कैसे रहे Go Digit के तिमाही नतीजे

वित्तीय वर्ष 2023-24 में गो डिजिट (Go Digit General Insurance) का ग्रॉस रिटन प्रीमियम इनकम 9016 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष में 7243 करोड़ रुपये की तुलना में 24.5 फीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में ग्रॉस रिटन प्रीमियम 2336 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में दर्ज 1955 करोड़ रुपये से 19.5 फीसदी अधिक है।

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रीमियम रिटेंशन रेश्यो 85.8 फीसदी रहा, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 81.6 फीसदी था। वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में यह रेश्यो 89.9 फीसदी रहा, जबकि वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में यह 88.3 फीसदी था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें