Get App

Goa Carbon के शेयरों में 11% का उछाल, पहला ब्रांडेड प्रोडक्ट 'gcarb+' लॉन्च होने के बाद जमकर खरीदारी

Goa Carbon ने शेयर बाजारों को बताया कि नया प्रोडक्ट ‘gcarb+’ ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध बेहतरीन कच्चे माल से बना है और यह हाई परफॉर्मेंस वाला कार्बन रेजर या एडिटिव है, जो प्राइमरी और सेकेंडरी स्टील मैन्युफैक्चरर्स तथा फाउंड्री इंडस्ट्री की स्पेसिफिक जरूरतों को पूरा करता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2024 पर 5:16 PM
Goa Carbon के शेयरों में 11% का उछाल, पहला ब्रांडेड प्रोडक्ट 'gcarb+' लॉन्च होने के बाद जमकर खरीदारी
गोवा कार्बन के शेयरों में आज 20 जून को 11 फीसदी की तेजी आई है।

गोवा कार्बन के शेयरों में आज 20 जून को 11 फीसदी की तेजी आई है। यह स्टॉक BSE पर 6.65 फीसदी की बढ़त के साथ 837.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने स्टील और फाउंड्री सेक्टर के लिए अपना पहला ब्रांडेड प्रोडक्ट 'gcarb+' लॉन्च किया है। इस खबर के बाद ही कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 766.54 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1009.45 रुपये और 52-वीक लो 492.50 रुपये है।

Goa Carbon का बयान

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में गोवा कार्बन (Goa Carbon) ने कहा कि उसने अपना पहला ब्रांडेड प्रोडक्ट 'gcarb+' लॉन्च किया है, जिसका मकसद रीकार्बराइजर और कार्बन एडिटिव मार्केट्स में क्रांति लाना है। यह प्रोडक्ट स्टील और फाउंड्री इंडस्ट्रीज को हाई क्वालिटी और सस्टेनेबल कार्बन सॉल्यूशन प्रदान करता है।

गोवा कार्बन ने शेयर बाजारों को बताया कि नया प्रोडक्ट ‘gcarb+’ ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध बेहतरीन कच्चे माल से बना है और यह हाई परफॉर्मेंस वाला कार्बन रेजर या एडिटिव है, जो प्राइमरी और सेकेंडरी स्टील मैन्युफैक्चरर्स तथा फाउंड्री इंडस्ट्री की स्पेसिफिक जरूरतों को पूरा करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें