Get App

Vijay Deverakonda: यह डिजिटली सेक्सुअल हैरेसमेंट है..., विजय देवरकोंडा ने जान्हवी कपूर के AI मॉर्फ्ड 'चुट्टमल्ले' वीडियो पर नाराजगी जाहिर की

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने कहा कि लोग बिल्कुल घटिया स्तर पर गिर गए हैं। इसके लिए जो भी लोग जिम्मेदार है, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 04, 2026 पर 12:49 PM
Vijay Deverakonda: यह डिजिटली सेक्सुअल हैरेसमेंट है..., विजय देवरकोंडा ने जान्हवी कपूर के AI मॉर्फ्ड 'चुट्टमल्ले' वीडियो पर नाराजगी जाहिर की
'चुट्टामल्ले' को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है और रामाजोगाया शास्त्री ने लिखा है। शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है और बोस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफी की है। 'चुट्टामल्ले' तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया था।

Vijay Deverakonda: हाल में ही जूनियर एनटीआर ने फिल्म 'देवरा' के गाने 'चुट्टामल्ले' के एक परेशान करने वाले AI-जनरेटेड वीडियो पर नाराजगी जताई थी। वायरल हो रहे इस AI वीडियो में एक्ट्रेस के लुक को मॉर्फ करके डिजिटल तरीके से ऐसे अश्लील सीन बनाए गए हैं, जो असल गाने का हिस्सा कभी थे ही नहीं। अब विजय देवरकोंडा ने भी सोशल मीडिया पर ऐसी हरकतों की कड़ी आलोचना की है।

विजय देवरकोंडा ने लिखा, "हम बहुत ही घटिया स्तर पर गिर चुके हैं। जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्हें सबसे सख्त कानूनी सजा मिलनी चाहिए और उनके मामले को एक मिसाल के तौर पर पेश किया जाना चाहिए। हमें इसे यूं ही नहीं छोड़ना चाहिए। हम एक-दूसरे के प्रति इतने असंवेदनशील कब से हो गए? कैसी परवरिश हो रही है? हम कैसे समाज में रह रहे हैं? जहां हमें एक-दूसरे को नीचा दिखाने में मजा आता है?"

उन्होंने आगे कहा, "ऐसे समय में जब दुनिया इस बात पर बहस कर रही है और डरी हुई है कि AI कैसे लोगों की जॉब को खत्म कर रहा है, कुछ बेवकूफ लोग उसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बेहद घटिया हरकतें करने के लिए कर रहे हैं। यह डिजिटल रूप में यौन उत्पीड़न के बराबर है। कानून को ऐसी हरकतों को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए।" विजय देवरकोंडा ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "और जो टीम इसके खिलाफ आवाज उठा रही है, उन्हें मेरा पूरा समर्थन है।"

मॉर्फ किए गए वीडियो पर जूनियर एनटीआर की पोस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें