Get App

IND vs NZ: चौथे मैच में मिली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, आखिरी मैच में दांव पर सीरीज

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच रविवार, 15 नवंबर को बे ओवल में खेला जाएगा। भारत इस समय सीरीज में 2-1 से आगे है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, वहीं न्यूजीलैंड की कोशिश मैच जीतकर सीरीज को बराबर करने की होगी। मैच से पहले जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 14, 2026 पर 11:05 PM
IND vs NZ: चौथे मैच में मिली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, आखिरी मैच में दांव पर सीरीज
IND vs NZ: न्यूजीलैंड और भारत के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला कल खेला जाएगा

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी और पांचवां वनडे रविवार, 15 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ये मुकाबला जीतकर सीरीज को 3-1 से अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम भी आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी। सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला बे ओवल में खेला जाएगा। सीरीज का चौथा मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया था। इस मैच में भारत को रिकॉर्ड 244 रन से बड़ी हार मिली थी। मैच से पहले जाने कहां पर देखें ये लाइव मुकाबला और कैसी होगी पिच रिपोर्ट

कैसा था दोनों टीमों का मुकाबला

भारत के लिए आखिरी वनडे जीतना आसान नहीं होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड ने शुक्रवार (13 नवंबर) को इसी मैदान पर खेले गए चौथे मुकाबले में उसे 244 रनों से करारी शिकस्त दी थी। अब भारतीय टीम रविवार को इस हार का बदला लेकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। लेकिन, इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी नहीं खेलेंगे। उन्होंने चौथे वनडे में शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए थे और अपनी टीम को सीरीज में बनाए रखा था। हेनरी 19 नवंबर को बेसिन रिजर्व में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले वेलिंगटन में टेस्ट टीम के साथ जुड़ने के लिए वनडे टीम छोड़ चुके हैं।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें