Get App

IPL 2027: हार्दिक पांड्या के आने के बाद श्रेयस अय्यर से छिनेगी कप्तानी? PBKS के मालिक ने दिया जवाब

IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक बड़ा ट्रेड हुआ। इस डील में पंजाब ने हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल किया, जबकि अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस के पास चले गए। वहीं, हार्दिक की कप्तानी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 14, 2026 पर 5:01 PM
IPL 2027: हार्दिक पांड्या के आने के बाद श्रेयस अय्यर से छिनेगी कप्तानी? PBKS के मालिक ने दिया जवाब
हार्दिक पांड्या और टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का एक साथ ड्रेसिंग रूम में होना टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक बड़ा ट्रेड डील हुआ है। पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के साथ बड़े ट्रेड के जरिए हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल किया। इस सौदे के तहत भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए। ट्रेड से पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि हार्दिक पांड्या ऐसी टीम का हिस्सा बनना चाहते थे, जहां उन्हें कप्तानी करने का मौका मिले। इसकी वजह ये थी कि वह पिछले पांच सालों से किसी दूसरे कप्तान के नेतृत्व में नहीं खेले थे। इससे पहले भी वह इसी तरह की स्थिति में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। वहीं हार्दिक की कप्तानी पर पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने अपना रिएक्शन नहीं दिया है।

दोनों ही एक्सपीरिएंस प्लेयर है

पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने कहा कि, हार्दिक पांड्या और टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का एक साथ ड्रेसिंग रूम में होना टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने उन अटकलों को भी खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि हार्दिक किसी दूसरे अनुभवी कप्तान के नेतृत्व में खेलने में सहज नहीं होंगे। बर्मन के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों का साथ टीम को मजबूती देने में मदद करेगा। हार्दिक पांड्या के श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने को लेकर मोहित बर्मन ने कहा कि टीम में दो अनुभवी खिलाड़ियों का होना चिंता की बात नहीं। दोनों खिलाड़ियों का अनुभव टीम को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकता है।

हार्दिक बेहतरीन खिलाड़ी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें