सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो है। इस वीडियो में ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हावड़ा से जमालपुर जा रही ट्रेन के AC 2-टियर कोच में सफर कर रही एक महिला ने साहिबगंज के पास लूटपाट होने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे धक्का देकर उसका सोने का हार, पासपोर्ट और अन्य कीमती सामान छीन लिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद महिला काफी घबरा गई और सदमे में आ गई। घटना ने ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
