Get App

Tata Sons IPO: लिस्टिंग हुई तो बदल जाएगा टाटा का इतिहास! नोएल टाटा ने जताई ये बड़ी चिंता

Noel Tata: क्या टाटा ग्रुप की पब्लिक लिस्टिंग से ग्रुप का सिद्धांत खतरे में पड़ जाएगा? टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने एक बड़ा बयान देते हुए चेताया है कि शेयर बाजार में लिस्टिंग से कंपनी पर 'मुनाफे' का दबाव बढ़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने Westside के 500 स्टोर्स के मेगा प्लान और Zudio की सफलता के पीछे का असली राज भी खोला है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 14, 2026 पर 3:49 PM
Tata Sons IPO: लिस्टिंग हुई तो बदल जाएगा टाटा का इतिहास! नोएल टाटा ने जताई ये बड़ी चिंता
नोएल टाटा ने कहा कि ग्रुप खुद को देश के औद्योगिक विकास का साझेदार मानता है

Noel Tata on Tata Sons Listing: देश के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की संभावित पब्लिक लिस्टिंग को लेकर टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने बड़ा बयान दिया है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए नोएल टाटा ने चिंता जताई कि अगर कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होती है, तो शेयरधारकों का दबाव बढ़ सकता है, जिससे 'परोपकार' की जगह 'मुनाफा' हावी हो सकता है।

उन्होंने साफ कहा कि यह कदम टाटा समूह के काम करने के बुनियादी तरीके और संस्थापक सिद्धांतों को हमेशा के लिए बदल सकता है। वैसे उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि टाटा ट्रस्ट्स इस मुद्दे का हल निकालने के लिए नियामकों और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर रचनात्मक भूमिका निभाएगा।

नोएल टाटा के भाषण की 5 सबसे बड़ी बातें

 1. नोएल टाटा ने कहा कि अगर भविष्य में कंपनी के 30,000 से 40,000 शेयरधारक हो जाते हैं, तो मुनाफा कमाने की होड़ परोपकार की भावना पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने जोर दिया कि समूह की विचारधारा किसी व्यक्ति विशेष के नेतृत्व पर नहीं, बल्कि उसकी निरंतरता पर टिकी रहनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें