Get App

गोदरेज ग्रुप का स्टॉक 55% उछल सकता है, कोटक ने ₹1010 का टारगेट दिया

Godrej Agrovet Share Price: गोदरेज ग्रुप के इस स्टॉक में तेजी के बाद Kotak ने ₹1,010 का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज को पाम ऑयल बिजनेस से बड़ी उम्मीद है। हालांकि, मंगलवार के क्लोजिंग प्राइस से टारगेट में करीब 55% अपसाइड है।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 01, 2026 पर 5:54 PM
गोदरेज ग्रुप का स्टॉक 55% उछल सकता है, कोटक ने ₹1010 का टारगेट दिया
Godrej Agrovet का शेयर मंगलवार को इंट्राडे में 12% तक चढ़ा।

गोदरेज ग्रुप की कंपनी Godrej Agrovet के शेयर मंगलवार, 1 सितंबर को 12% तक चढ़ गए। हालांकि, बाद में तेजी कुछ कम हुई। शेयर आखिर में 5.96% की बढ़त के साथ ₹652 पर बंद हुआ। कंपनी के शेयर में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली।

Kotak ने टारगेट बढ़ाया

Kotak Institutional Equities ने Godrej Agrovet पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹1,010 कर दिया है।

मंगलवार के क्लोजिंग प्राइस ₹652 के मुकाबले यह टारगेट करीब 55% ज्यादा है। इससे पहले Kotak ने 8 जुलाई 2026 को शेयर का टारगेट ₹850 रखा था। यानी ब्रोकरेज ने नया टारगेट करीब 19% बढ़ा दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें