Godrej Consumer Products Share Price: Q1 बिजनेस अपडेट के बाद नोमुरा ने दोहराई 'बाय' रेटिंग, शेयर 2% उछला

Godrej Consumer Products Share Price: गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को उम्मीद है कि अप्रैल-जून 2026 तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 15-19% की रेंज में बढ़ेगा, जो वित्त वर्ष 2027 के लिए कंपनी के 'डबल-डिजिट' ग्रोथ के अनुमान से बेहतर है

अपडेटेड Jul 06, 2026 पर 4:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Godrej Consumer Products का मानना ​​है कि कॉम्पिटीशन का दबाव कम हो रहा है और बिजनेस की प्रॉफिटेबिलिटी वापस आ गई है।

ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (GCPL) के शेयर के लिए अपनी 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 1,300 रुपये प्रति शेयर दिया है। इसकी वजह है कि कंपनी का जून तिमाही का बिजनेस अपडेट उम्मीद से बेहतर रहा है। इस अपडेट के बाद गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयरों में 4 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर भाव 1,117.85 रुपये के हाई तक गया। बाद में शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 1099.75 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

नोमुरा का मानना है कि कंपनी की स्टैंडअलोन वॉल्यूम ग्रोथ उम्मीदों के मुताबिक है और अप्रैल-जून तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू और EBITDA ग्रोथ अनुमान से ज्यादा रहने वाली है। भारत और इंटरनेशनल, दोनों ही बिजनेस में सुधार से आने वाली तिमाहियों में मार्जिन रिकवरी में मदद मिलनी चाहिए, हालांकि नए ब्रांड्स में ज्यादा निवेश की वजह से निकट भविष्य में EBITDA ग्रोथ शुरुआती डबल डिजिट में ही बनी रह सकती है।

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को उम्मीद है कि अप्रैल-जून 2026 तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 'हाई-टीन' (15-19%) की रेंज में बढ़ेगा, जो वित्त वर्ष 2027 के लिए कंपनी के 'डबल-डिजिट' ग्रोथ के अनुमान से बेहतर है। वॉल्यूम ग्रोथ 7-9% रहने की संभावना है, जबकि EBITDA के कंपनी के 'डबल-डिजिट' ग्रोथ अनुमान से ज्यादा रहने की उम्मीद है।


मार्जिन पर दबाव बने रहने का अनुमान

कंपनी का मानना ​​है कि कॉम्पिटीशन का दबाव कम हो रहा है और बिजनेस की प्रॉफिटेबिलिटी वापस आ गई है। लेकिन इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से इस तिमाही में मार्जिन पर दबाव बने रहने की उम्मीद है। GCPL का मानना है कि जून तिमाही में लगभग 6-9% की इनपुट कॉस्ट मार्जिन पर असर डालेगी, लेकिन कंपनी प्राइसिंग एक्शन, कॉस्ट सेविंग और मीडिया ऑप्टिमाइजेशन के जरिए धीरे-धीरे रिकवरी को लेकर आश्वस्त है।

HDFC Bank Share Price: Q1 में अच्छे बिजनेस और नए चेयरमैन की घोषणा से शेयर 3% तक उछला; ब्रोकरेज बुलिश

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।