HDFC Bank Share Price: Q1 में अच्छे बिजनेस और नए चेयरमैन की घोषणा से शेयर 3% तक उछला; ब्रोकरेज बुलिश

HDFC Bank Share Price: तिमाही के दौरान बैंक के ग्रॉस एडवांसेज ₹30.61 लाख करोड़ रहे। डिपॉजिट्स बढ़कर ₹31.7 लाख करोड़ के रहे। बैंक ने राजीव कुमार को अपना नया पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की है

अपडेटेड Jul 06, 2026 पर 11:39 AM
जून 2026 तिमाही में HDFC Bank के डिपॉजिट्स और लोन दोनों में सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank के शेयर में 6 जुलाई को दिन में 3 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। बीएसई पर भाव 825.10 रुपये के हाई तक गया। बैंक ने शनिवार को अप्रैल-जून 2026 ​तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया था। साथ ही नए चेयरमैन की भी घोषणा की थी। इन डेवलपमेंट्स से शेयर में तेजी आई है। क्यू1 बिजनेस अपडेट के मुताबिक, जून 2026 तिमाही में HDFC Bank के डिपॉजिट्स और लोन दोनों में सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

तिमाही के दौरान बैंक के ग्रॉस एडवांसेज (कुल लोन) ₹30.61 लाख करोड़ रहे, जो पिछले साल के मुकाबले 15.4% ज्यादा हैं। डिपॉजिट्स एक साल पहले से 14.7% बढ़कर ₹31.7 लाख करोड़ के रहे। टाइम डिपॉजिट सालाना आधार पर 17.4% की बढ़ोतरी के साथ 21.45 लाख करोड़ रुपये के हो गए। करंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट (CASA) डिपॉजिट 9.4% बढ़कर ₹10.25 लाख करोड़ हो गए। बैंक के मैनेजमेंट के तहत एडवांसेज 12.4% बढ़कर ₹31.27 लाख करोड़ हो गए।

कौन है नया चेयरमैन


HDFC Bank ने राजीव कुमार को अपना नया पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की है। अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के 3 महीने बाद यह नियुक्ति हुई है। इसके अलावा बोर्ड ने उन्हें एडिशनल इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर भी नियुक्त करने को मंजूरी दी है। कुमार की नियुक्ति चेयरमैन के तौर पर 3 साल के लिए और एडिशनल इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर 4 साल के लिए की गई है। चेयरमैन के तौर पर उनकी नियुक्ति RBI की मंजूरी पर निर्भर है, जबकि इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर उनकी नियुक्ति पर 5 अगस्त को HDFC Bank की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।

Godrej Consumer Products Share Price: Q1 बिजनेस अपडेट के बाद नोमुरा ने दोहराई 'बाय' रेटिंग, शेयर 4 प्रतिशत तक उछला

ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने HDFC Bank के स्टॉक पर 1,150 रुपये प्रति शेयर के प्राइस टारगेट के साथ "आउटपरफॉर्म" रेटिंग बरकरार रखी है। जेफरीज ने भी 1,050 रुपये के प्राइस टारगेट के साथ "बाय" रेटिंग बरकरार रखी है। शेयर को कवर करने वाले सभी 47 एनालिस्ट्स ने इस स्टॉक पर "बाय" रेटिंग बनाए रखी है।HDFC Bank का मार्केट कैप बढ़कर 12.67 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर एक महीने में 10 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं एक साल में 17 प्रतिशत नीचे आया है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।