Suzlon Share Price: ब्रोकरेज फर्म Centrum Broking ने Suzlon Energy पर अपनी Buy रेटिंग बरकरार रखी है। कंपनी के FY27 की दूसरी तिमाही के नतीजे मोटे तौर पर अनुमान के मुताबिक रहे। हालांकि, कमजोर ऑपरेटिंग मार्जिन के चलते ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस घटाकर ₹68 कर दिया है। पहले यह ₹74 था।
हालांकि, नया टारगेट भी मौजूदा स्तर से करीब 92% रिटर्न का संकेत देता है। वहीं, शुक्रवार के बंद भाव से यह टारगेट 101% रिटर्न की संभावना दिखाता है। ब्रोकरेज को कंपनी के ऑर्डर बुक, बेहतर एग्जीक्यूशन और Suzlon 2.0 की नई पहलों से आगे ग्रोथ की उम्मीद है।
रेवेन्यू में 26% की बढ़ोतरी
Suzlon Energy का सितंबर तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 26% और तिमाही आधार पर 27.3% बढ़कर ₹4,880 करोड़ रहा। ज्यादा टर्बाइन डिलीवरी और कमीशनिंग से कंपनी को फायदा हुआ।
कंपनी की डिलीवरी Q1FY27 के 506 MW से बढ़कर 710 MW हो गई। एक साल पहले यह 565 MW थी। वहीं, कमीशनिंग 454 MW रही। इसमें तिमाही आधार पर 69% और सालाना आधार पर 196% की बढ़ोतरी हुई।
Centrum के मुताबिक, Suzlon का 6.01 GW का ऑर्डर बुक अगले 18 महीने के रेवेन्यू को लेकर अच्छी विजिबिलिटी देता है। कंपनी ने FY27 की पहली छमाही में 1.5 GW के ऑर्डर हासिल किए। इसके अलावा, 1.3 GW के टर्बाइन कमीशनिंग के लिए तैयार हैं।
मैनेजमेंट को उम्मीद है कि दूसरी छमाही में डिलीवरी पहली छमाही के मुकाबले 1.5 से 1.65 गुना तक रहेगी।
मार्जिन पर दबाव, EPS अनुमान घटाया
सुजलॉन का EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर 0.8 प्रतिशत अंक घटकर 15% रह गया। ज्यादा लागत, EPC मिक्स और कमोडिटी कीमतों में उतार-चढ़ाव से दबाव आया। Centrum ने FY27, FY28 और FY29 के EPS अनुमान क्रमशः 9.1%, 9.4% और 4% घटाए हैं।
ब्रोकरेज को FY26 से FY29 के बीच रेवेन्यू में 21.4%, EBITDA में 19.6% और प्रॉफिट बिफोर टैक्स में 21.6% CAGR की उम्मीद है।
Suzlon शेयर में 92% तेजी की संभावना?
सोमवार को Suzlon Energy का शेयर इंट्राडे में 5% से ज्यादा उछलकर ₹35.57 पर पहुंच गया। आखिर में यह 3.98% की तेजी के साथ ₹35.25 पर बंद हुआ। Centrum का ₹68 का टारगेट प्राइस मौजूदा स्तर से करीब 92% की संभावित तेजी दिखाता है।
सुजलॉन पर दूसरे ब्रोकरेज की राय मिलीजुली है। JM Financial ने ₹40 और Axis Capital ने ₹42 का टारगेट दिया है। Anand Rathi ने ₹38 के टारगेट के साथ Hold रेटिंग दी है। वहीं, ICICI Securities और Investec ने Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट क्रमशः ₹55 और ₹56 किया है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।