Get App

Godrej Consumer के शेयर आज 25% उछले, जानें कंपनी के शेयर में आई इस जबरदस्त तेजी की वजह

NSE पर आज शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 24.58% उछलकर 892 रुपये के भाव पर पहुंच गए जो 52-Week High है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2021 पर 3:04 PM
Godrej Consumer के शेयर आज 25% उछले, जानें कंपनी के शेयर में आई इस जबरदस्त तेजी की वजह

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GPCL) ने सुधीर सीतापति (Sudhir Sitapati) को कंपनी का नया MD और CEO नियुक्त किया है। वे 18 अक्टूबर, 2021 को अगले 5 साल के लिए कंपनी के सीईओ का पद संभालेंगे। इससे निवेशकों में जबरदस्त उत्साह है और कंपनी के शेयर आज शुरुआती कारोबार में ही 24% से अधिक उछल गए। साथ ही मार्च तिमाही में कंपनी के जबरदस्त प्रदर्शन से भी इसके शेयर को सपोर्ट मिला।

NSE पर आज शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 24.58% उछलकर 892 रुपये के भाव पर पहुंच गए जो 52-Week High है। आज कंपनी के शेयर 775 रुपये पर खुले थे, जबकि मंगलवार को इसके स्टॉक 716.20 रुपये पर बंद हुए थे। दोपहर 12.45 बजे कंपनी के शेयर 21.09% की तेजी के साथ 866.25 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि Sudhir Sitapati का गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्टेस लिमिटेड का सीईओ और एमडी बनान कंपनी को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। उनके पास हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) में काम करने का 22 साल का अनुभव है जो GPCL के डोमेस्टिक बिजनेस को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है। साथ ही वे कंपनी के लिए बेहतर कैपिटल एलोकेशन करने में सक्षम हैं। इस वजह से कंपनी पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

ब्रोकरेज फर्म मोतालाल ओसवाल का कहना है कि उनके नेतृत्व में कंपनी काफी आगे जा सकती है। वहीं, ग्लोबल इंवेस्टमेंट फर्म Jefferies का कहना है कि अपने प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के मुकाबले कई वर्षों से गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स अंडर-परफॉर्मर रही है, लेकिन नया लीडरशिप इसमें बदलाव ला सकता है। Jefferies ने Godrej Cons पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 840 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये तय किया है।

GPCL के शेयर को आज कंपनी के Q4 रिजल्ट्स से भी सपोर्ट मिला। गोदरेज कंन्ज्यूमर प्रोडक्ट का 31 मार्च 2021 को खत्म हुई चौथी तिमाही में मुनाफा 59.1 फीसदी की बढ़त के साथ 365.8 करोड़ रुपए पर रहा है जो कि इसके पिछले साल की चौथी तिमाही में 229.9 करोड़ रुपए रहा था।

चौथी तिमाही में कंपनी की आय 26.8 फीसदी की बढ़त के साथ 2,730.7 करोड़ रुपए रही है जो  पिछले साल की चौथी तिमाही में 2,153.8 करोड़ रुपए रही थी। इस अवधि में कंपनी की आय अनुमान से थोड़ा ज्यादा रही है।  CNBC-TV18 Poll में कंपनी के आय के 2,695 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें