Godrej Properties ने गुरुग्राम में 2 लग्जरी हाउसिंग प्लॉट्स के लिए जीती बिड, शेयर टूटा

Godrej Properties Share Price: पिछले एक साल में, गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयरों में 74 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी में जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 58.48 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। पिछले वित्त वर्ष में, गोदरेज प्रॉपर्टीज ने नीलामी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से गोल्फ कोर्स रोड माइक्रो-मार्केट में 5.15 एकड़ और 2.76 एकड़ के दो प्राइम भूमि खंड खरीदे थे

अपडेटेड Sep 02, 2024 पर 4:21 PM
Story continues below Advertisement
Godrej Properties शेयर सुबह 1 प्रतिशत बढ़त के साथ बीएसई पर 2940 रुपये पर खुला।

Godrej Properties Stock Price: रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयरों में 2 सितंबर को शुरुआती कारोबार में तेजी दिखी। लेकिन फिर यह लाल निशान में बंद हुआ। कंपनी गुरुग्राम में 2 लग्जरी ग्रुप हाउसिंग प्लॉट विकसित करने के लिए हाइएस्ट बिडर रही है। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से आयोजित ई-नीलामी के माध्यम से 2 आवासीय प्लॉट विकसित करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट हासिल किया है। दोनों प्लॉट के लिए कंबाइंड बिड वैल्यू 515 करोड़ रुपये है।

शेयर सुबह 1 प्रतिशत बढ़त के साथ बीएसई पर 2940 रुपये पर खुला। कारोबार खत्म होने पर शेयर करीब 1 प्रतिशत गिरकर 2883 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 80100 करोड़ रुपये पर है। बीएसई पर इसका 52 सप्ताह का उच्च स्तर 3,400 रुपये है। कंपनी में जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 58.48 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। पिछले एक साल में, गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयरों में 74 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

दोनों प्लॉट से कितने रेवेन्यू जनरेशन का अनुमान


Godrej Properties की ओर से शेयर बाजारों को बताया गया कि दोनों प्लॉट में अलग-अलग कनफीगरेशंस के लग्जरी रेजिडेंशियल अपार्टमेंट होंगे। दोनों प्लॉट मिलकर 10 लाख वर्ग फीट से अधिक की विकास क्षमता और ​3,400 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित रेवेन्यू क्षमता प्रदान करेंगे। इनमें से एक प्लॉट करीब 3.6 एकड़ का है और यह गोल्फ कोर्स रोड माइक्रो-मार्केट में है। दूसरा प्लॉट 1.97 एकड़ का है और यह NH 48 के नजदीक सेक्टर 39 में है।

मारुति सुजुकी ने दिया तोहफा, ₹6500 तक सस्ती कीं कारें; शेयर चढ़ा

पिछले वित्त वर्ष में, गोदरेज प्रॉपर्टीज ने नीलामी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से गोल्फ कोर्स रोड माइक्रो-मार्केट में 5.15 एकड़ और 2.76 एकड़ के दो प्राइम भूमि खंड खरीदे थे। इन दोनों प्रोजेक्ट्स को वित्त वर्ष 2025 में लॉन्च करने की योजना है। इसके अलावा कंपनी ग्रेटर नोएडा में दो भूमि खंड के लिए भी नीलामी जीत चुकी है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।