Gold Price Today 6th August 2021: आज फिर सोने के भाव में तेजी और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 275 रुपये गिरकर 47,731 रुपये पर खुला। सर्राफा बाजर में चांदी 606 रुपये सस्ती होकर 66990 रुपये पर खुली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 6 अगस्त 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के भाव ये रहे..
24 कैरेट सोने का भाव 47731 रुपये पर खुला। बीते बुधवार को सोने का दाम 48006 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 275 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47540 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43722 रुपये रहा। वहीं,18 कैरेट का भाव 35978 रुपये पर पहुंच गया।
IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।