Gold Price Today: सोने में गिरावट लौटी, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक हुआ सस्ता; अब इतना रह गया भाव

Gold Price Today: बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2780 रुपये तक ​और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 2550 रुपये तक मजबूत हुई। जेपी मॉर्गन का मानना है कि इस साल सोने की कीमतों में बढ़ोतरी तो होगी लेकिन यह सीमित रहेगी

अपडेटेड Jul 06, 2026 पर 7:34 AM
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,175.02 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में गिरावट लौट आई है। 6 जुलाई की सुबह ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटकर 146870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। हालांकि बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2780 रुपये तक ​और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 2550 रुपये तक मजबूत हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,175.02 डॉलर प्रति औंस पर है।

जेपी मॉर्गन का मानना है कि इस साल सोने की कीमतों में बढ़ोतरी तो होगी लेकिन यह सीमित रहेगी। इसका कारण है कि मुख्य सेक्टरों से सोने की मांग उतनी मजबूत नहीं रहेगी, जितनी उसने उम्मीद की थी। तीसरी तिमाही में सोने का भाव 4300 डॉलर प्रति औंस और चौथी तिमाही में 4,500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 146870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 134640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 134490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 146720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 149450 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 134540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 146720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 134490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 134640 146870
मुंबई 134490 146720
अहमदाबाद 134810 146770
चेन्नई 134540 149450
कोलकाता 134490 146720
हैदराबाद 134490 146720
जयपुर 134640 146870
भोपाल 134540 146770
लखनऊ 134640 146870
चंडीगढ़ 134640 146870

जेपी मॉर्गन का मानना है कि इस साल सोने की कीमतों में बढ़ोतरी तो होगी लेकिन यह सीमित रहेगी। इसका कारण है कि मुख्य सेक्टरों से सोने की मांग उतनी मजबूत नहीं रहेगी, जितनी उसने उम्मीद की थी। तीसरी तिमाही में सोने का भाव 4300 डॉलर प्रति औंस और चौथी तिमाही में 4,500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।

PPF for Children: रोज ₹166 बचाकर बच्चे को बनाएं करोड़पति! सरकारी PPF स्कीम का यह कैलकुलेशन कर देगा हैरान

चांदी की कीमत

सोने की तरह चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 6 जुलाई की सुबह चांदी 249900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते एक सप्ताह में भाव 10000 रुपये बढ़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 62.47 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।