Get App

Gold-Silver Crash: गोल्ड और सिल्वर में क्यों आई भयंकर गिरावट? खरीदारी का मौका या अब खत्म हो गई तेजी?

Gold-Silver Crash: गोल्ड और सिल्वर आज 30 जनवरी को बजट से पहले अचानक क्रैश हो गए। सिल्वर ETF में तो 20 से 23 फीसदी तक की भारी गिरावट आई। गोल्ड ETF भी बुरी तरह टूट गए। इस गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। सवाल बड़ा है कि क्या ये गिरावट केवल मुनाफावसूली है? या फिर सोने और चांदी की कीमतों में जारी ऐतिहासिक तेजी का अब अंत आ गया है?

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 30, 2026 पर 7:52 PM
Gold-Silver Crash: गोल्ड और सिल्वर में क्यों आई भयंकर गिरावट? खरीदारी का मौका या अब खत्म हो गई तेजी?
Gold-Silver Crash: गोल्ड और सिल्वर से जुड़े ETF के भाव शुक्रवार को एक झटके में 23% तक लुढ़क गए

Gold-Silver Crash: गोल्ड और सिल्वर आज 30 जनवरी को बजट से पहले अचानक क्रैश हो गए। सिल्वर ETF में तो 20 से 23 फीसदी तक की भारी गिरावट आई। गोल्ड ETF भी बुरी तरह टूट गए। इस गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। सवाल बड़ा है कि क्या ये गिरावट केवल मुनाफावसूली है? या फिर सोने और चांदी की कीमतों में जारी ऐतिहासिक तेजी का अब अंत आ गया है? सबसे अहम सवाल क्या यह गिरावट निवेशकों के लिए खरीदने का मौका है या इस समय इनसे दूरी बनाकर रहना बेहतर है?

कितना बड़ा था क्रैश?

गोल्ड और सिल्वर से जुड़े ETF में आज शुक्रवार को भारी गिरावट आई। इसे हाल के कुछ सालों की सबसे तेज गिरावटों में से एक माना जा रही है। खासतौर पर सिल्वर ETF निवेशकों को एक ही दिन में बड़ा झटका लगा। SBI Silver ETF करीब 22 फीसदी तक टूट गया। वहीं Zerodha Silver ETF, Nippon India Silver ETF और Kotak Silver ETF में 20 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। ICICI Prudential Silver ETF तो लगभग 23 फीसदी नीचे आ गया।

गोल्ड ETFs भी इस गिरावट से बचे नहीं रहे। Nippon India Gold ETF करीब 11 फीसदी टूटा, जबकि ICICI Prudential Gold ETF में लगभग 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें