Get App

Gold-Silver Prices: 2026 में सोना 10% चढ़ा, चांदी में 5% की तेजी; मोतीलाल ओसवाल ने बताया अब आगे कहां करें निवेश?

Gold-Silver Prices: साल 2026 की शुरुआत से ही कीमती धातुओं में मजबूती देखने को मिली है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अब तक सोने की कीमतों में करीब 10% और चांदी में लगभग 5% की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि इस दौरान शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव बना रहा

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 2:20 PM
Gold-Silver Prices: 2026 में सोना 10% चढ़ा, चांदी में 5% की तेजी; मोतीलाल ओसवाल ने बताया अब आगे कहां करें निवेश?
Gold-Silver Prices: निवेश के तौर पर गोल्ड-सिल्वर की मांग मजबूत बनी हुई है, खासतौर पर ETF के जरिए

Gold-Silver Prices: साल 2026 की शुरुआत से ही कीमती धातुओं में मजबूती देखने को मिली है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अब तक सोने की कीमतों में करीब 10% और चांदी में लगभग 5% की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि इस दौरान शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव बना रहा।

क्यों बढ़ रही हैं सोने-चांदी की कीमतें?

रिपोर्ट के अनुसार, सोना-चांदी की यह तेजी सीधी रेखा में नहीं बल्कि उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ी है। इस बढ़त के पीछे कई ग्लोबल कारण हैं। इनमें भू-राजनीतिक तनाव, ग्लोबल आर्थिक सुस्ती की आशंका और अमेरिकी मॉनिटरी पॉलिसी को लेकर बदलती उम्मीदें शामिल हैं।

इन सभी फैक्टर्स ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश विकल्प की ओर मोड़ा है, जिससे बुलियन की मांग को सपोर्ट मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें