नेटफ्लिक्स इंक (Netflix Inc) के शेयरों में शुक्रवार को 5% की गिरावट आई। दिग्गज ब्रोकरेज हाउस गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने धीमे उपभोक्ता खर्च और अमेजन (Amazon) और वॉल्ट डिजनी कंपनी (Walt Disney Co) से कड़ी प्रतिस्पर्धा के जोखिम को देखते हुए नेटफ्लिक्स के शेयरों पर अपनी रेटिंग को घटा दिया जिसके बाद कंपनी के शेयर फिसल गये।
एक दशक से अधिक समय में पहली बार अप्रैल में नेटफ्लिक्स के ग्राहकों की संख्या में कमी नजर आई। इससे इस इंडस्ट्री के लिए आगे की दिक्कतों का संकेत मि रहा है। जबकि भोजन और गैस की बढ़ती कीमतों ने लोगों को मनोरंजन पर खर्च करने से रोका है।
यूक्रेन के आक्रमण के बाद रूस में अपनी सेवाओं को निलंबित करने से भी नेटफ्लिक्स पर असर पड़ा है।
Refinitiv के आंकड़ों के अनुसार गोल्डमैन ने स्टॉक पर "न्यूट्रल" से "बिकवाली" की रेटिंग देकर रेटिंग को डाउनग्रेड किया। इसके लक्ष्य को $ 265 से घटाकर $ 186 कर दिया। ये लक्ष्य मूल्य इस स्टॉक को कवर करने वाले विश्लेषकों में से सबसे कम है।
इसके अलावा ब्रोकरेज ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ईबे इंक (eBay Inc) और ऑनलाइन गेमिंग फर्म रोबॉक्स कॉर्प (Roblox Corp (RBLX.N) पर अपनी रेटिंग को "न्यूट्रल" से घटाकर "सेल" कर दिया। इसके बाद दोपहर के कारोबार में Roblox और eBay के शेयर लगभग 4% टूट गए।
गोल्डमैन ने कहा कंपनी ने 2022-2023 के लिए आय अनुमानों में कटौती की है जिसके बाद से नेटफ्लिक्स अब एक "शो-मी स्टोरी" ("show-me story") बन गया है।
इसके बाद शुक्रवार को दोपहर के कारोबार में नेटफ्लिक्स के शेयरों 4.6% नीचे गिरकर 184.06 डॉलर पर पहुंच गये। इस साल अब तक की 68% की गिरावट में इससे और इजाफा हुआ है।
PP Foresight के एक विश्लेषक Paolo Pescatore ने कहा, "जीवनावश्यक चीजों की लागत बढ़ने का सभी स्ट्रीमिंग सेवाओं पर एक बड़ा असर दिखेगा। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि बाजार में अब बहुत सी स्ट्रीमिंग मीडिया सेवाओं हैं जो बहुत कम सर्विसेस दे रही हैं।"
"उम्मीद है कि कुछ लोग यूजर्स को लुभाने और लॉयल्टी बढ़ाने के लिए वार्षिक छूट वाले ऑफर की ओर अधिक ध्यान देंगे।"
नेटफ्लिक्स अपने प्रतिद्वंद्वियों एचबीओ मैक्स (HBO Max) और डिजनी + (Disney+) से मिलने वाले समान ऑफर की सफलता के बाद से ही एक सस्ते सब्सक्रिप्शन पर विचार कर रहा है जिसमें विज्ञापन भी शामिल है।
इस समय नेटफ्लिक्स स्टॉक को कवर करने वाले 48 विश्लेषकों का औसत लक्ष्य मूल्य $ 297.50 है और ये मार्च के $ 502.50 से कम है।