Get App

गोल्डमैन ने गंभीर आर्थिक स्थिति के लिहाज से नेटफ्लिक्स की रेटिंग को किया डाउनग्रेड, शेयर में दिखी गिरावट

PP Foresight के Paolo Pescatore का कहना है कि जीवनावश्यक चीजों की लागत बढ़ने से सभी स्ट्रीमिंग सेवाओं पर एक बड़ा असर दिखेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 11, 2022 पर 10:41 AM
गोल्डमैन ने गंभीर आर्थिक स्थिति के लिहाज से नेटफ्लिक्स की रेटिंग को किया डाउनग्रेड, शेयर में दिखी गिरावट
गोल्डमैन ने Netflix पर "न्यूट्रल" से "बिकवाली" की रेटिंग देकर इसके लक्ष्य को $ 265 से घटाकर $ 186 कर दिया है

नेटफ्लिक्स इंक (Netflix Inc) के शेयरों में शुक्रवार को 5% की गिरावट आई। दिग्गज ब्रोकरेज हाउस गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने धीमे उपभोक्ता खर्च और अमेजन (Amazon) और वॉल्ट डिजनी कंपनी (Walt Disney Co) से कड़ी प्रतिस्पर्धा के जोखिम को देखते हुए नेटफ्लिक्स के शेयरों पर अपनी रेटिंग को घटा दिया जिसके बाद कंपनी के शेयर फिसल गये।

एक दशक से अधिक समय में पहली बार अप्रैल में नेटफ्लिक्स के ग्राहकों की संख्या में कमी नजर आई। इससे इस इंडस्ट्री के लिए आगे की दिक्कतों का संकेत मि रहा है। जबकि भोजन और गैस की बढ़ती कीमतों ने लोगों को मनोरंजन पर खर्च करने से रोका है।

यूक्रेन के आक्रमण के बाद रूस में अपनी सेवाओं को निलंबित करने से भी नेटफ्लिक्स पर असर पड़ा है।

Refinitiv के आंकड़ों के अनुसार गोल्डमैन ने स्टॉक पर "न्यूट्रल" से "बिकवाली" की रेटिंग देकर रेटिंग को डाउनग्रेड किया। इसके लक्ष्य को $ 265 से घटाकर $ 186 कर दिया। ये लक्ष्य मूल्य इस स्टॉक को कवर करने वाले विश्लेषकों में से सबसे कम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें