Goldman Sachs Top Picks: बाजार से बड़े रिटर्न की हैं चाह तो ब्रोकरेज हाउस के इन टॉप पिक्स में जरुर लगाए दांव

AU स्माल फाइनेंस बैंक का वैल्यूएशन ब्रोकरेज फर्म को आकर्षक लग रहा है। उसका मानना है कि FY25-27 के बीच AU स्माल फाइनेंस बैंक की सालाना अर्निंग ग्रोथ 31% पर रह सकती है। लिहाजा गोल्डमैन सैक्स ने इस स्टॉक पर 796 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है

अपडेटेड Mar 26, 2025 पर 4:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
2050 तक पावर ट्रांसमिशन में ₹41 लाख करोड़ का संभावित कैपेक्स है। रिन्युएबल एनर्जी से जुड़ी ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी डिमांड है।

Goldman Sachs Top Picks:आज बाजार का फोकस गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) की खास रिपोर्ट पर है। जिसमें ब्रोकरेज ने अपने टॉप आइडियाज बताए हैं। Goldman Sachs ने HDFC बैंक, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक,टाइटन , गोदरेज कंज्यूमर, इंडिगो, अदानी पोर्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, पावर ग्रिड और M&M के शेयर को अपने टॉप पिक्स के लिस्ट में शामिल किया है।

HDFC बैंक-टारगेट 2,090 रुपये

गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक RBI लिक्विडिटी नियमों का सबसे ज्यादा फायदा HDFC बैंक को मिलेगा। FY25-27 के बीच बैंक की सालाना अर्निंग ग्रोथ 15% रह सकती है। यहीं वजह है कि ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक पर 2,090 रुपये प्रति शेयर का टारगेट सेट किया है और इसे अपने टॉप लिस्ट में शामिल किया है।


AU स्माल फाइनेंस बैंक -टारगेट 796 रुपये

वहीं AU स्माल फाइनेंस बैंक का वैल्यूएशन ब्रोकरेज फर्म को आकर्षक लग रहा है। उसका मानना है कि FY25-27 के बीच AU स्माल फाइनेंस बैंक की सालाना अर्निंग ग्रोथ 31% पर रह सकती है। लिहाजा गोल्डमैन सैक्स ने इस स्टॉक पर 796 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है।

टाइटन -टारगेट 3900 रुपये

ब्रोकरेज फर्म के अनुसार FY23-25 के 6.2% के मुकाबले FY26 में ज्वैलरी EBIT 20% संभव है। Goldman Sachs ने 3900 रुपये प्रति शेयर का टारगेट सेट किया है।

गोदरेज कंज्यूमर-टारगेट 1370 रुपये

गोल्डमैन सैक्स ने इस स्टॉक पर 1370 रुपये के टारगेट प्राइस दिए है। उनका कहना है कि साबुन की कीमतों में बढ़त से EBITDA मार्जिन में सुधार दिखेगा।

अदानी पोर्ट्स -टारगेट 1400 रुपये

वहीं अदानी पोर्ट्स के वैल्यूएशन सस्ते नजर आ रहे है। FY25 के मुकाबले FY26 आउटलुक बेहतर हुआ है। कंपनी के पोर्ट वॉल्यूम ग्रोथ में आगे सुधार संभव है। लिहाजा ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर के लिए 1400 रुपये का टारगेट दिया है।

इंडिगो -टारगेट 5050 रुपये

नई फ्लाइट डिलीवरी से मार्केट शेयर में बढ़त की उम्मीद है। कॉस्ट लीडरशिप से प्रॉफिटबिलिटी में सुधार की उम्मीद है। इंटरनेशनल बिजनेस में लंबी ग्रोथ रनवे है। यहीं वजह है कि ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक के लिए 5050 रुपये का टारगेट दिया है।

M&M -टारगेट 3,800 रुपये

ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को 3,800 टारगेट प्राइस दिया है। EV पोर्टफोलियो का प्रोडक्शन बढ़ेगा। फार्मा इक्विपमेंट बिजनेस में सुधार की उम्मीद है। PLI स्कीम से इंसेंटिव और सब्सिडियरी वैल्यू अनलॉक हुई ।

अपोलो हॉस्पिटल - टारगेट 8025 रुपये

हॉस्पिटल्स में ओक्यूपेंसी रेट 210bps बढ़ने की उम्मीद है। Apollo 24*7 में ब्रेक-ईवन की ओर अग्रसर है। डायग्नोस्टिक सेगमेंट में वैल्यू की संभावना है। अपोलो हॉस्पिटल के लिए 8025 रुपये का टारगेट दिया है।

पावर ग्रिड - टारगेट 375 रुपये

2050 तक पावर ट्रांसमिशन में ₹41 लाख करोड़ का संभावित कैपेक्स है। रिन्युएबल एनर्जी से जुड़ी ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी डिमांड है। ग्रिड में सुधार के लिए वक्त की जरूरत है।

JP Morgan on Power sector: पावर की डिमांड में बढ़ोतरी से झूमेंगे ये शेयर, पावर डिस्ट्रीब्यूशन सहित इन पावर एंसिलरी शेयरों को मिलेगा फायदा

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।