Market Outlook: अब नया साल ज्यादा दूर नहीं हैं। इस साल बाजार ने US ट्रेड डील, FIIs की बिकवाली जैसी चुनौतियों का सामना बखूबी किया। सवाल ये है कि नए साल में क्या बाजार की चुनौतियां खत्म होंगी। क्या FIIs फिर बाजार में लौटेंगे और बाजार नया हाई लगाएगा। साल 2026 के मार्केट आउटलुक और कमाई की थीम पर कैसी रहेगी इस पर बात करते हुए DRCHOKSEY FINSERV के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेन चोकसी ने कहा 2026 का साल नई उम्मीदों के साथ होने जा रहा है। इस साल टेक्नोलॉजी में इनोवेशन करने वाली कंपनियों में अच्छी ग्रोथ संभव है।
