मेटल शेयरों में आज अच्छी रौनक दिख रही है। दरअसल दुनिया भर में मेटल की कीमतें बढ़ रही हैं। इसका असर इन कंपनियों के शेयरों पर भी दिख रहा है। आइए जानते है कि मेटल शेयरों का परफॉर्मेंस कैसा रहा और इनमें तेजी की क्या वजह है?
 
बीते 1 हफ्ते में मेटल शेयरों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो निफ्टी का मेटल इंडेक्स 5% से ज्यादा की तेजी दिखा चुका है। मेटल शेयर में Hind Copper ने पिछले 1 हफ्ते में 26%, SAILने  19%, Nalco ने 12%, Hindalco ने 9%, Vedanta ने 7%, NMDC ने  6%, JSPL ने 5%, JSW Steel ने   3% और Tata steel ने 3% तक का रिटर्न दिया है।

वहीं 1 महीने के प्रदर्शन पर नजर डालें तो निफ्टी का मेटल इंडेक्स 5% ज्यादा की तेजी दिखा चुका है जबकि Hind Copper ने पिछले 1 महीने में 35%, SAIL ने 13%, Hindalco ने 10%, Vedanta ने 7%​, JSPL ने 13%, JSW Steel ने 5% और Tata steel ने 7% तक का रिटर्न दिया है।

दरअसल इस सेक्टर में तेजी की वजह यह रही है कि LME में कल मेटल्स में तेजी देखने को मिली और  LME कॉपर 6 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। शंघाई कॉपर 14 महीने की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। जिंक के दाम 5 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए है जबकि एल्युमिनियम के दाम 4 महीने के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहे है। निकेल के दाम 6 महीने के ऊपरी स्तर पर है।

चीन की डिमांड में रिकवरी से स्टील की कीमतों  को सहारा मिल रहा है। लॉकडाउन हटने के बाद मांग में सुधार की उम्मीद है। TATA स्टील, JSW स्टील, JSPL का प्रोडक्शन जारी रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।