Get App

Global Market: ग्लोबल बाजार से अच्छे संकेत, गिफ्टी निफ्टी में 100 अंकों की तेजी, एशिया में मिला-जुला कारोबार

Global Market: निक्केई करीब 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 36,925.19 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.39 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.62 फीसदी चढ़कर 21,434.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2024 पर 8:09 AM
Global Market: ग्लोबल बाजार से अच्छे संकेत, गिफ्टी निफ्टी में 100 अंकों की तेजी, एशिया में मिला-जुला कारोबार
US में जॉब ओपनिंग जुलाई में 2.37 लाख घटी है। जॉब ओपनिंग जनवरी 2021 के बाद सबसे कम रही। आज चीन के ट्रेड बैलेंस के आंकड़े आएंगे।

Global Market: ग्लोबल बाजार में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा ऊपर नजर आ रहा है। हालांकि एशिया में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। कल अमेरिकी बाजार फ्लैट बंद हुए। हालांकि डाओ जोन्स हरे निशान में बंद हुआ। वहीं S&P500, नैस्डेक लाल निशान में बंद हुआ। बता दें कि 18 सितंबर को फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। लोगों को US में 0.25% दरें घटने की उम्मीद है।

इस बीच US में जॉब ओपनिंग जुलाई में 2.37 लाख घटी है। जॉब ओपनिंग जनवरी 2021 के बाद सबसे कम रही। आज चीन के ट्रेड बैलेंस के आंकड़े आएंगे। आज चीन के इंपोर्ट, एक्सपोर्ट के आंकड़े आएंगे।

कनाडा में BoC ने ब्याज दर 0.25% घटाई है। कनाडा में दरें घटकर 4.25% हुई। BoC ने लागातार तीसरी बार दर घटाई है। इस बीच अमेरिका की 30 साल की बॉन्ड यील 4.06 फीसदी पर नजर आ रही है जबकि 10 साल की यील्ड 3.76 फीसदी, 5 साल की यील्ड 3.56 फीसदी पर नजर आ रही है।

कच्चे तेल में चौथे दिन गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें