गूगल (Google) के सह-संस्थापकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artificial intelligence) के रिवार्ड्स से जोरदार फायदा हो रहा है। इससे उनकी संयुक्त संपत्ति में 18 अरब डॉलर से अधिक की वृद्धि हुई है। इसकी वजह ये है कि कंपनी ने एक नये सर्च इंजन (search engine) का अनावरण किया। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक लैरी पेज (Larry Page) की नेटवर्थ इस हफ्ते 9.4 अरब डॉलर बढ़कर 106.9 अरब डॉलर हो गई। जबकि सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) की संपत्ति 8.9 अरब डॉलर बढ़कर 102.1 अरब डॉलर हो गई। फरवरी 2021 के बाद से यह उनकी सबसे बड़ा साप्ताहिक बढ़त रही।
माउंटेन व्यू, कैलिफ़ोर्निया स्थित कंपनी ने बुधवार को अपने वार्षिक डेवलपर सम्मेलन में कहा कि Google अधिक कन्वर्सेसशनल सर्च इंजन के साथ प्रयोग करना शुरू कर देगा। ये एआई-संचालित चैटबॉट ( AI-powered chatbot) को अधिक व्यापक रूप से उपलब्ध कराएगा। यह एक तेजी से बढ़ रहे प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में फर्म को प्रभुत्व स्थापित करने में मदद कर रहा है। गुरुवार तक दो दिनों में 8.6% बढ़ने के बाद शुक्रवार को न्यूयॉर्क में इसके पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक (Alphabet Inc.) के शेयरों में लगभग 1% की वृद्धि हुई।
पेज और ब्रिन, जो एआई पुश के साथ मदद कर रहे हैं और कंपनी में कई वर्षों से जुड़े हुए हैं। ये 2023 के सबसे बड़े लाभार्थियों में रहे हैं। इनमें प्रत्येक ने अपनी संपत्ति में 22 अरब डॉलर से अधिक की वृद्धि की है। वे क्रमशः दुनिया में आठवें और नौवें सबसे अमीर लोगों के रूप में रैंकिंग प्राप्त हैं।
गूगल के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एरिक श्मिट(Google’s former chief executive officer, Eric Schmidt) AI बूम के एक अन्य लाभार्थी हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में कई स्टार्टअप्स में निवेश किया है और तकनीक में चीन की प्रगति पर चिंताओं का हवाला देते हुए रिसर्च की गति को धीमा करने के लिए पब्लिक कॉल्स को खारिज कर दिया है।
उनकी 23.6 अरब डॉलर की संपत्ति अल्फाबेट से जुड़ी हुई है। जहां वे तीसरे सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक हैं। इस हफ्ते उनकी नेटवर्थ 1.8 अरब डॉलर बढ़ी है।