3 रुपये के शेयर ने बनाया 'लखपति', 8 साल में दिया 1,050% का बंपर रिटर्न, क्या आपने किया था निवेश?

Multibagger Stocks: रमा स्टील ट्यूब्स के शेयर शुक्रवार 12 मई को 9.90% की तेज उछाल के साथ 34.40 रुपये के उछाल पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब यह अगले कुछ दिनों में अपनी मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। यह शेयर बाजार की उन खास कंपनियों में से एक है, जिसने पिछले एक साल में अपने निवेशकों के पैसे दोगुने से अधिक बढ़ा दिया है

अपडेटेड May 12, 2023 पर 10:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Multibagger Stocks: रमा स्टील ट्यूब्स, 1,602 करोड़ रुपये के मार्केट वैल्यू वाली एक स्मॉलकैप कंपनी है

Multibagger Stocks: रमा स्टील ट्यूब्स के शेयर शुक्रवार 12 मई को 9.90% की तेज उछाल के साथ 34.40 रुपये के उछाल पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब यह अगले कुछ दिनों में अपनी मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। रमा स्टील ट्यूब्स, 1,602 करोड़ रुपये के मार्केट वैल्यू वाली एक स्मॉलकैप कंपनी है, जो ऑयरन और स्टील प्रोडक्ट्स के कारोबार में है। 1974 में शुरू हुई यह कंपनी स्टील पाइप्स और ट्यूब, कठोर पीवीसी और जीआई पाइप्स बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में से एक है। इसके अलावा यह शेयर बाजार की उन खास कंपनियों में से एक है, जिसने पिछले एक साल में अपने निवेशकों के पैसे दोगुने से अधिक बढ़ा दिया है।

रमा स्टील के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 34.40 रुपये के भाव पर बंद हुए। हालांकि एक साल पहले इसके शेयरों की प्रभावी कीमत 13.33 रुपये थी। इस तरह पिछले एक साल में इसके शेयरों की कीमत करीब 158.06% बढ़ी है। इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने आज से 1 साल पहले इसके शेयरों में 10,000 रुपये निवेश किया होता, तो आज उसके 10 हजार रुपये की वैल्यू बढ़कर 25,000 रुपये से भी अधिक हो गई होती।

8 साल में दिया 1,050% का बंपर रिटर्न

रमा स्टील ट्यूब्स के शेयरों में बीएसई पर पहली बार कारोबार आज से करीब 8 साल पहले 28 अगस्त 2015 को शुरू हुई थी। उस वक्त इसके एक शेयर की प्रभावी कीमत महज 2.99 रुपये थी, जो आज बढ़कर 34.40 रुपये पर पहुंच गई है। इस तरह पिछले 8 सालों में इसका शेयर करीब 1,050 पर्सेंट बढ़ा है।


यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में निवेशकों के ₹27,000 करोड़ डूबे, सेंसेक्स 123 अंक बढ़कर हुआ बंद

इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने आज से 8 साल पहले 28 अगस्त 2015 को इसके शेयरों में 10,000 रुपये लगाया होता, और आज तक उस निवेश को बेचा नहीं होता, तो आज उसके 10 हजार रुपये की वैल्यू 1,050% बढ़कर 1.05 लाख रुपये होती और वह लखपति हो गया होता।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।