Get App

'LTCG और STT पर निवेशकों की राय सुनेगी सरकार', वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान से शेयर बाजार में तूफानी तेजी

क्या सरकार शेयर बाजार में निवेश करने वालों को LTCG और STT टैक्स से राहत देने की तैयारी कर रही है? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट से पहले निवेशकों की राय सुनने की बात कही है। उनके बयान के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। जानिए निवेशकों को टैक्स में राहत मिलने की कितनी उम्मीद है।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 3:18 PM
'LTCG और STT पर निवेशकों की राय सुनेगी सरकार', वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान से शेयर बाजार में तूफानी तेजी
वित्त मंत्री के बयान के बाद शेयर बाजार में तेजी और बढ़ गई। सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों 1.5% से ज्यादा चढ़ गए।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि सरकार लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) पर सभी पक्षों की राय सुनना चाहेगी। इन दोनों टैक्स को लेकर निवेशक लगातार अपनी बात रख रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार को टैक्स का बोझ कम करना चाहिए।

सीतारमण ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में यह बात कही। उन्होंने बताया कि LTCG टैक्स को लेकर भारत ही नहीं, विदेश के निवेशक भी सवाल उठा रहे हैं।

LTCG और STT पर क्या बोलीं वित्त मंत्री?

सीतारमण ने कहा कि बजट की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसलिए अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि सरकार किन सुझावों पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सोच-समझकर बोलना चाहती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें