Stock in Focus: इंफ्रा कंपनी को मिला ₹1898 करोड़ का रेलवे प्रोजेक्ट, शेयरों पर रखें नजर

Stock in Focus: इंफ्रा कंपनी को ₹1898 करोड़ का रेलवे प्रोजेक्ट मिला है। इससे उसकी ऑर्डर बुक मजबूत हुई है। कंपनी को लगातार बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 10:57 PM
Story continues below Advertisement
GR Infra के शेयर 2 अप्रैल को 1.11% की बढ़त के साथ 848 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी G R Infraprojects Ltd ने वेस्ट सेंट्रल रेलवे के साथ ₹1,898 करोड़ का इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) एग्रीमेंट साइन किया है। इस नए कॉन्ट्रैक्ट से कंपनी की ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है। हाल के हफ्तों में कंपनी को कई बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं।

NHAI से भी मिला बड़ा हाईवे प्रोजेक्ट

इससे पहले कंपनी को National Highways Authority of India (NHAI) से ₹1,453.57 करोड़ का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला था। यह प्रोजेक्ट गुजरात में NH-56 के 60.21 किलोमीटर हिस्से को चार लेन में अपग्रेड करने से जुड़ा है।


NTPC से एनर्जी प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट

एक अन्य डील में GR Infraprojects को NTPC से ₹413.37 करोड़ का EPC कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट मौदा सुपर थर्मल पावर स्टेशन में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम से जुड़ा है।

गुजरात और बिहार में भी प्रोजेक्ट्स

कंपनी गुजरात में NH-56 के एक और प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली (L1) बनी है। इसके अलावा, इसी महीने कंपनी को बिहार में NHAI से ₹2,440.87 करोड़ का हाईवे प्रोजेक्ट भी मिला है।

GR Infra के शेयरों का हाल

GR Infra के शेयर 2 अप्रैल को 1.11% की बढ़त के साथ 848 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 8.24% गिरा है। वहीं, 6 महीने में इसने 31.56% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 8.21 हजार करोड़ रुपये है।

G R Infra का बिजनेस क्या है

G R Infraprojects Ltd इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो मुख्य रूप से सड़कों और हाईवे बनाने का काम करती है। कंपनी EPC मॉडल पर प्रोजेक्ट्स लेती है, यानी डिजाइन, निर्माण और प्रोजेक्ट पूरा करने की पूरी जिम्मेदारी खुद संभालती है। इसके अलावा यह रेलवे, पावर ट्रांसमिशन और हाल के समय में एनर्जी स्टोरेज जैसे सेक्टर में भी काम कर रही है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।