Q4 Results: तीन गुना बढ़ा शिपिंग कंपनी का मुनाफा, हर शेयर पर देगी ₹11.70 का डिविडेंड

Q4 Results: GE शिपिंग का मार्च तिमाही मुनाफा करीब तीन गुना बढ़ गया। कंपनी की कमाई और मार्जिन में भी मजबूत उछाल दिखा। साथ ही कंपनी ने निवेशकों के लिए 11.70 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड May 14, 2026 पर 10:41 PM
Story continues below Advertisement
GE शिपिंग ने FY26 के लिए 11.70 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का चौथा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

Q4 Results: शिपिंग कंपनी GE शिपिंग कंपनी (Great Eastern Shipping Company Ltd) ने गुरुवार (14 मई) को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट करीब तीन गुना बढ़कर 1,044 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 363 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

रेवेन्यू में जोरदार बढ़ोतरी

GE शिपिंग का रेवेन्यू सालाना आधार पर 23.6% बढ़कर 1,511 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले यह 1,223 करोड़ रुपये थी।


वहीं कंपनी की ऑपरेटिंग कमाई यानी EBITDA 87.7% बढ़कर 941.4 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल 502 करोड़ रुपये थी। EBITDA मार्जिन भी तेजी से सुधरा है। यह पिछले साल 41% था, जो अब बढ़कर 62.3% हो गया।

फॉरेन एक्सचेंज से भी हुआ फायदा

GE शिपिंग को इस तिमाही में 236.82 करोड रुपये का फॉरेन एक्सचेंज गेन भी मिला। यानी विदेशी मुद्रा विनिमय से कंपनी को अतिरिक्त फायदा हुआ, जिससे मुनाफा और मजबूत हुआ।

GE शिपिंग के पास कितने जहाज

कंपनी के पास फिलहाल कुल 39 जहाजों का बेड़ा है। इसमें 24 टैंकर शामिल हैं। इनमें पांच क्रूड टैंकर, 15 प्रोडक्ट टैंकर और चार LPG कैरियर हैं।

इसके अलावा कंपनी के पास 15 ड्राई बल्क कैरियर भी हैं। इनमें दो Capesize, 10 Kamsarmax, एक Ultramax और दो Supramax जहाज शामिल हैं। कंपनी की कुल क्षमता 3.19 मिलियन DWT है।

डिविडेंड का ऐलान

GE शिपिंग ने FY26 के लिए 11.70 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का चौथा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 20 मई 2026 तय की गई है। डिविडेंड का भुगतान 9 जून 2026 या उसके बाद किया जाएगा।

Great Eastern Shipping Company Ltd के शेयर गुरुवार को BSE पर 0.32% की गिरावट के साथ 1,493.90 रुपये पर बंद हुए।

GE शिपिंग का बिजनेस

Great Eastern Shipping भारत की बड़ी शिपिंग कंपनियों में शामिल है। कंपनी मुख्य रूप से समुद्र के रास्ते तेल, गैस, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और दूसरे सामान की ढुलाई करती है।

इसके पास टैंकर और ड्राई बल्क जहाजों का बड़ा बेड़ा है। इसके अलावा कंपनी ऑफशोर बिजनेस में भी काम करती है, जहां तेल और गैस कंपनियों को समुद्री सेवाएं दी जाती हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।