Get App

निवेशकों के लिए बाजार में शानदार मौके, ट्रेडर्स दोनों तरफ के ट्रेड लेने के लिए रहें तैयार : अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी ने कल हायर हाई और हायर लो बनाया। नई मंदी के लिए 23,893 का टूटना एक संकेत होगा। निवेशकों के लिए शानदार मौके मौजूद, इस वक्त घबराए नहीं। ट्रेडर्स दोनों तरफ के ट्रेड लेने को तैयार रहें। आज की चाल से पता चलेगा कि ग्लोबल बाजारों में गिरावट खत्म हुई की नहीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2024 पर 11:31 AM
निवेशकों के लिए बाजार में शानदार मौके, ट्रेडर्स दोनों तरफ के ट्रेड लेने के लिए रहें तैयार : अनुज सिंघल
कल दिन के शिखर से निफ्टी बैंक 940 अंक फिसला था और निचले स्तरों पर बंद हुआ था। निफ्टी बैंक 10, 20, 50 और 100 DEMA के नीचे चला गया है

बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेडिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि अपनी सोच नहीं स्क्रीन देखकर ट्रेड करें। कल बाजार की चाल अनुमान के मुताबिक रही थी। कल की स्ट्रैटेजी साफ थी। ये थी 24,350 फेल होने पर बेचें, 24,500 का SL रखें। निफ्टी ने 24,378 का हाई लगाया और फिर इंट्राडे में 400 अंक टूटा। आज बाजार के ट्रेंड की बड़ी परीक्षा होगी। कल की गिरावट के बावजूद बुल्स के लिए एक अच्छी खबर भी है। निफ्टी ने कल हायर हाई और हायर लो बनाया। नई मंदी के लिए 23,893 का टूटना एक संकेत होगा। निवेशकों के लिए शानदार मौके मौजूद, इस वक्त घबराए नहीं। ट्रेडर्स दोनों तरफ के ट्रेड लेने को तैयार रहें। आज की चाल से पता चलेगा कि ग्लोबल बाजारों में गिरावट खत्म हुई की नहीं US और जापान दोनों बाजारों में बॉटम बनने के संकेत मिल रहे हैं।

बाजार: क्या करें अब?

बैंक ऑफ जापान के बयान के बाद एशियाई बाजारों में शानदार तेजी आई है। बैंक ऑफ जापान ने कहा है कि बाजार में उठापटक हुई तो रेट नहीं बढ़ाएंगे। बाजार की दूसरी दिक्कत अमेरिका में मंदी का डर है। बाजार अब US फेड के दरों में कटौती को पचाना शुरू करेगा। अब जापान से ज्यादा US फ्यूचर्स पर नजर रहेगी। आज का सबसे बड़ा साइन IT शेयरों से मिलेगा। IT इंडेक्स कल दिन के शिखर से 2 फीसदी गिरकर बंद हुआ था। आज फिर से IT इंडेक्स शुरुआत में टॉप गेनर हो सकता है। अगर IT ने गिरना शुरू किया तो शॉर्ट शुरू करने का संकेत होगा। बैंक निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है। इंडेक्स अब 20, 50 और 100 DEMA के नीचे है। इन सबके बीच ब्रेंट क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल के नीचे चला गया है। ये बहुत बड़ा पॉजिटिव है। लेवल के हिसाब से कल का हाई निकला तो जबर्दस्त शॉर्ट कवरिंग होगी।

निफ्टी पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें