Credit Cards

ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत, एशियाई बाजार डेढ़ परसेंट तक चढ़े, SGX NIFTY करीब 100 अंक ऊपर

एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 86.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.70 फीसदी की बढ़त के साथ 32,060.02 के आसपास दिख रहा है।

अपडेटेड Jun 05, 2023 पर 7:55 AM
Story continues below Advertisement

ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत मिल रहे है। एशियाई बाजार डेढ़ परसेंट तक चढ़े है। SGX NIFTY करीब 100 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। कर्ज संकट खत्म होने और RATE HIKE PAUSE की उम्मीद से शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे । DOW 700 अंक चढ़कर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स 10 महीनों की ऊंचाई पर बंद हुआ जबकि डाओ जोंस 701 अंक चढ़कर बंद हुआ । नैस्डेक 140 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ।

US में बढ़ेंगी दरें?

दरें बढ़ने पर बाजार में अनिश्चितता बरकरार है। असीनेट ने गुरुवार देर रात डेट सीलिंग बढ़ाने के लिए एक बिल पारित किया है । राष्ट्रपति बाइडेन ने विधेयक पर सिइन किया है। जून में दरें नहीं बढ़ने की संभावना ज्यादा है। फेड के रुख में सख्ती जारी रहने की आशंका है। बाजार की नजर 13 और 14 जून को होने वाली यूएस FOMC की बैठक पर टिकी होगी।

Stock Market LIVE Updates: SGX NIFTY दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत


क्रूड ने दिखाया दम !

सऊदी अरब क्रूड प्रोडक्शन में 2024 के अंत तक रोजाना अतिरिक्त 10 लाख बैरल की कटौतीकरेगा । OPEC PLUS देशों की बैठक में हुए फैसले से क्रूड में रफ्तार पकड़ी है। कच्चा तेल 77 डॉलर के निकला है। क्रूड तीन दिन में 6% उछला है। ब्रेंट का भाव 78 डॉलर के करीब पहुंचा है। ब्रेंट का भाव आज $77.78 तक पहुंचा है। वहीं WTI का भाव आज $73.35 तक पहुंचा है। सऊदी अरब कच्चे तेल का उत्पादन घटाएगा। कटौती जुलाई से लागू होगी। सऊदी अरब का कहना है कि बाजार की स्थिरता के लिए फैसला लिया गया है।

एशियाई बाजारों की चाल

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 86.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.70 फीसदी की बढ़त के साथ 32,060.02 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.29 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.28 फीसदी चढ़कर 16,753.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 19,059.88 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 3,235.90 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।