Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार
शुरुआती तेजी के बाद बाजार में ऊपर से मुनाफावसूली देखने को मिला। ऑटो, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी रही। वहीं रियल्टी, फार्मा, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप हल्की बढ़त पर बंद देखने को मिला। FMCG, IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिला।
Mahindra & Mahindra, Axis Bank, Tata Motors, Larsen & Toubro और SBI Life Insurance निफ्टी के टॉप गेनर रहा। वहीं Divis Laboratories, Tech Mahindra, Asian Paints, Nestle India और BPCL निफ्टी के टॉप लूजर रहा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 240.36 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 62,787.47 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 59.75 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 18,593.85 के स्तर पर बंद हुआ।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो ऑटो और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स में गिरावट रही।