Grover Jewells IPO Listing: ₹88 का शेयर 9% प्रीमियम पर लिस्ट, नई खरीदारी से पहले चेक करें कारोबारी सेहत

Grover Jewells IPO Listing: ग्रोवर ज्वेल्स गोल्ड के गहनों की थोक और खुदरा बिक्री करती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं और आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
Grover Jewells IPO Listing: ग्रोवर ज्वेल्स का ₹34 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 4-6 फरवरी तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Grover Jewells IPO Listing: गोल्ड ज्वेलरी बनाकर बेचने वाली ग्रोवर ज्वेल्स के शेयरों की आज NSE SME प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 19 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹88 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹96.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 9.09% का लिस्टिंग गेन (Grover Jewells Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹100.80 (Grover Jewells Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 14.55% मुनाफे में हैं।

Grover Jewells IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

ग्रोवर ज्वेल्स का ₹34 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 4-6 फरवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 19.16 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 11.32 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 37.57 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 15.74 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 38,44,800 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹25.34 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।


Grover Jewells के बारे में

वर्ष 2021 में बनी ग्रोवर ज्वेल्स गोल्ड के गहनों की थोक और खुदरा बिक्री करती है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में 18, 20 और 22 कैरट के प्लेन गोल्ड, स्टड्ड और सेमी-फिनिश्ड ज्वेलरी हैं। दिल्ली के चांदनी चौक और नई दिल्ली के करोल बाग में इसके दो शोरूम हैं, जिनमें हॉलमार्क और बिना हॉलमार्क वाले गहने मिलते हैं।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹2.71 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹2.78 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2025 में ₹7.62 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम भी सालाना 34% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹460.95 करोड़ पर पहुंच गई। चालू वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो अप्रैल-अक्टूबर 2025 में कंपनी को ₹10.45 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹473.22 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हो चुका है। अक्टूबर 2025 के आखिरी में कंपनी पर ₹28.30 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹16.48 करोड़ पड़े थे।

Brandman Retail IPO Listing: लिस्ट होते ही अपर सर्किट, धाकड़ बोली के बाद ₹176 के शेयरों ने एंट्री पर ही मचा दिया धमाल

Clean Max IPO: टेमासेक का बिग प्लान, इन निवेशकों के साथ मिलकर आईपीओ से पहले ही ₹1500 करोड़ डालने की तैयारी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।