Clean Max IPO: टेमासेक का बिग प्लान, इन निवेशकों के साथ मिलकर आईपीओ से पहले ही ₹1500 करोड़ डालने की तैयारी

Clean Max IPO: रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट के C&I (कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल) सेगमेंट में सबसे बड़ी प्योर-प्ले कंपनी क्लीन मैक्स आईपीओ लाने की तैयारी में है। इस आईपीओ के खुलने से पहले इसमें टेमासेक भी बड़े निवेश की तैयारी में है। इसमें आईपीओ से पहले ₹1500 करोड़ का निवेश आ सकता है। जानिए आईपीओ कितना बड़ा होगा और कब तक खुलेगा?

अपडेटेड Feb 08, 2026 पर 8:02 AM
Story continues below Advertisement
क्रिसिल रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च 2025 तक के आंकड़ों के हिसाब से Clean Max देश की सबसे बड़ी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर है। (File Photo- Pexels)

Clean Max Enviro Energy Solutions IPO: सिंगापुर की दिग्गज निवेश कंपनी टेमासेक (Temasek) की अगुवाई में एक कंसोर्टियम क्लीन मैक्स एंवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का आईपीओ आने से पहले ही इसमें निवेश कर सकती है। मनीकंट्रोल को कई सूत्रों से इसकी जानकारी मिली है कि प्री-आईपीओ राउंड में करीब ₹1500 करोड़ के निवेश के लिए इस कंसोर्टियम के साथ बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। अगर यह सौदा पूरा होता है, तो यह संभवतः देश के एनर्जी ट्रांसमिशन सेक्टर में टेमासेक का पहला प्रत्यक्ष निवेश होगा। कंपनी के आईपीओ के ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक आईपीओ लाने की तैयारियों में जुटी इस रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी में ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट की करीब 42% हिस्सेदारी है।

कितना बड़ा हो सकता है IPO और कब तक खुलेगा?

मनीकंट्रोल को एक सूत्र ने बताया कि रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट के C&I (कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल) सेगमेंट में दुनिया भर के निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस इस सेगमेंट की सबसे बड़ी प्योर-प्ले कंपनी है, इसलिए यह निवेशकों के लिए एक शानदार मौका है। क्लीन एनर्जी के प्री-आईपीओ राउंड में टेमासेक सबसे अधिक निवेश कर सकती है तो साथ ही बेन कैपिटल, 360 वन और स्टीडीव्यू कैपिटल भी इसमें पैसे डाल सकते हैं जोकि टेमासेक के साथ इस सौदे को लेकर बातचीत कर रहे हैं।


एक सूत्र के मुताबिक करीब ₹1500 करोड़ के प्री-आईपीओ राउंड और करीब ₹3000 करोड़ के रिवाइज्ड आईपीओ इश्यू को मिलाकर कुल ₹4500 करोड़ का फंड जुटाया जा सकता है। यह आईपीओ फरवरी के आखिरी या मार्च के शुरुआत में खुल सकता है। अगस्त 2025 में फाइल किए गए आईपीओ ड्राफ्ट के मुताबिक आईपीओ के तहत ₹1500 करोड़ के नए शेयर जारी करने की योजना थी और ₹3700 करोड़ के ऑफर फॉर सेल को मिलाकर आईपीओ का कुल साइज करीब ₹5200 करोड़ था।

Clean Max के बारे में

क्रिसिल रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च 2025 तक के आंकड़ों के हिसाब से क्लीन मैक्स देश की सबसे बड़ी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर है। ड्राफ्ट पेपर्स के हिसाब से क्लीन एनर्जी के पास 2.54 गीगावाट की ऑपरेशनल, ओन्ड और मैनेज्ड कैपेसिटी है। साथ ही 31 जुलाई 2025 तक के आंकड़ों के हिसाब से अभी 2.53 गीगावाट की कैपेसिटी अभी चालू होनी है। कंपनी के दावे के मुताबिक वर्ष 2010 से शुरू होकर 15 साल के अनुभव के साथ इसके पास नेट जीरो और डीकॉर्बनाइजेशन सॉल्यूशंस मुहैया कराने में महारत हासिल है। यह डेटा सेंटर्स, एआई और टेक इंडस्ट्रीज के साथ-साथ इंफ्रा, स्टील, सीमेंट, इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग, एफएमसीजी, फार्मा, रियल एस्टेट और GCC (ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स) जैसे कई सेक्टर्स में सीएंडआई एंटरप्राइजेज को सर्विसेज देती है। यह कंपनी के अपने कैंपस और क्लीनमैक्स के डेवलप किए हुए रिन्यूएबल फार्म में सोलर, विंड और हाइब्रिड प्लांट्स से जुड़ी ईपीसी और O&M (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) सर्विसेज ऑफर करती है।

IPOs This Week: 9 फरवरी से शुरू सप्ताह में 3 नए पब्लिक इश्यू, 4 कंपनियां होंगी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।