9 फरवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में देश में 3 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से 2 पब्लिक इश्यू मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। इसके अलावा नए हफ्ते में पहले से खुले 2 IPOs में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। शेयर बाजार में नई लिस्टिंग की बात करें तो 4 कंपनियों के शेयर नए शुरू हो रहे हफ्ते में अपनी शुरुआत करने वाले हैं। ये चारों कंपनियां SME सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...
Fractal Analytics IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹2833.90 करोड़ का यह पब्लिक इश्यू 9 फरवरी को खुलेगा और 11 फरवरी को बंद होगा। इसमें ₹857-₹900 प्रति शेयर के भाव पर और 16 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। कंपनी की लिस्टिंग BSE, NSE पर 16 फरवरी को हो सकती है।
Aye Finance IPO: ₹1010 करोड़ का यह पब्लिक इश्यू 9 फरवरी को खुलेगा और 11 फरवरी को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹122-₹129 प्रति शेयर और लॉट साइज 116 शेयर है। IPO की क्लोजिंग के बाद शेयर BSE, NSE पर 16 फरवरी को लिस्ट होंगे।
Marushika Technology IPO: कंपनी ₹26.97 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू 12 फरवरी को खुलेगा और 16 फरवरी को बंद होगा। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹111-₹117 प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 19 फरवरी को लिस्ट हो सकते हैं।
Biopol Chemicals IPO: यह 6 फरवरी को खुला था और 10 फरवरी को बंद होगा। इसे अभी तक 13 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी ₹31.26 करोड़ जुटाना चाहती है। बोली ₹102-₹108 प्रति शेयर के भाव पर और 1200 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। कंपनी के NSE SME पर 13 फरवरी को लिस्ट होने की उम्मीद है।
PAN HR Solutions IPO: ₹17.04 करोड़ का यह इश्यू 6 फरवरी को ओपन हुआ था और 10 फरवरी को क्लोज होगा। यह फुली सब्सक्राइब हो चुका है। प्राइस बैंड ₹74-₹78 प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 13 फरवरी को शुरुआत कर सकते हैं।
नई लिस्ट होने वाली कंपनियां
नए शुरू हो रहे सप्ताह में 11 फरवरी को NSE SME पर Grover Jewells और Brandman Retail की लिस्टिंग होने वाली है। 13 फरवरी को NSE SME पर Biopol Chemicals और BSE SME पर PAN HR Solutions के लिस्ट होने की उम्मीद है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।