Groww Share Price: एक तरफ दो दिनों की गिरावट से उबरते हुए सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty) आधे फीसदी से अधिक उछल पड़े तो दूसरी तरफ ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स (Billionbrains Garage Ventures) के शेयर 4% से अधिक टूट गए। 1.69% की हिस्सेदारी के बराबर शेयरों की ₹1999 करोड़ में ब्लॉक डील ने इसे बुरी तरह तोड़ दिया। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद अब भी यह कमजोर स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 3.95% की गिरावट के साथ ₹189.75 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.66% की गिरावट के साथ ₹188.35 पर है।
