ग्रो (Groww), जीरोधा (Zerodha) और कुछ बड़े रिटेल ब्रोकर्स जल्द ही अपने यूजर्स को BSE और NSE के अलावा MSE (मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज) पर भी शेयरों की खरीद-बिक्री का विकल्प दे सकते हैं। अभी ग्रो और जीरोधा इसे लेकर एमएसई के साथ इंटीग्रेशन की टेस्टिंग कर रहे हैं। मनीकंट्रोल को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। यह इंटीग्रेशन पूरा होने पर किसी शेयर के लिए एनएसई और बीएसई के साथ एमएसई का भी विकल्प मिल सकता है लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि ब्रोकर अपने प्रोडक्ट में इसे कैसे लागू करता है।
