अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
GST कटौती बाजार के लिए एक बड़ा रिफॉर्म है। सोचिए, 28% का स्लैब खत्म होने जा रहा है। कंजम्पशन से जुड़ी ज्यादातर आइटम 28% से 18% पर चली जाएंगे। पिछली बुल मार्केट की शुरुआत कॉर्पोरेट टैक्स कटौती से हुई थी। संभव है कि GST कटौती एक नए बुल मार्केट की शुरुआत करे। FIIs के शॉर्ट्स इस समय 92% पर हैं। आज खुलते ही हम 20 DEMA को पार करेंगे। आज का बड़ा सवाल ये है कि follow through मिलेगा या नहीं। अगर आज गैप अप टिका नहीं तो मतलब कुछ बड़ी दिक्कत है। आज बाजार के पास नहीं चलने का कोई कारण नहीं है। अगर 25,000 पार हुआ तो बड़ी रैली हो सकती है ।
अच्छी खबरों की बहार, आज तेजी दमदार!
GST में बड़े रिफॉर्म होंगे। ट्रंप पुतिन मुलाकात से पॉजिटिव नतीजों की उम्मीद है। भारत से सेंकेंडरी 25% टैरिफ हट सकता है। स्टील सेक्टर को बड़ी राहत, जारी रहेगी एंटी डंपिंग ड्यूटी, S&P का रेटिंग अपग्रेड और FIIs के रिकॉर्ड शॉर्ट्स।
GST में क्या बदलेगा?
GST में अब सिर्फ दो मुख्य दर 5% और 18% होंगे। 12% और 28% वाले स्लैब खत्म होंगे। 12% वाले 99% आइटम 5% में आ जाएंगे। 28% वाले करीब 90% प्रोडक्ट 18% स्लैब में आएंगे। ज्यादातर सभी सर्विसेज पर 18% GST लगता रहेगा तंबाकू, गुटखा और सिगरेट की दरों कोई बदलाव नहीं होगा ।
बाजार: फिर क्या हो रणनीति?
भारतीय बाजारों ने 1 साल से कोई रिटर्न नहीं दिया है। सिर्फ आज क्या होगा उस पर अपना नजरिया मत रखिए। थोड़ा सा आपको निवेश का नजरिया रखना होगा। भारतीय बाजार में करेक्शन में निवेश करने पर फायदा होता है। ऑटो, FMCG, होटल और इंश्योरेंस शेयरों पर अपना ध्यान रखिए । इनमें वो कंपनियां चुनिए जो पहले ही अच्छे नतीजे दे रही थीं। रिलेटिव स्ट्रेंथ और खबरों का कॉम्बिनेशन बनाइए। सिर्फ ITC आज शुरुआत में इंडेक्स को थोड़ा तंग करेगा। ये भी एक कारण है कि गैपअप बड़ा नहीं है। इस समय बाजार में भरोसे की बहुत कमी है। ऐसी खबर पर गिफ्ट निफ्टी को 500 अंक ऊपर होना चाहिए था। ध्यान रखिए अब भी 2 और बड़े फैक्टर्स बाकी हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध और भारत-US के बीच ट्रेड डील है। पिछले हफ्ते निफ्टी ने 6 हफ्ते की मंदी का ट्रेंड तोड़ा। इस बाजार में शॉर्ट करने की जल्दबाजी न करें। 6 हफ्ते मंदी चली, कम से कम तेजी 2 हफ्ते तो चले!!
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी में सिर्फ ITC का फैक्टर हावी रह सकता है। बाकी सभी शेयर चलेंगे लेकिन ITC नीचे खींचेगा। पहला रजिस्टेंस 24,750-24,800 (20 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,900-24,950 (ऑप्शंस जोन) पर है। पहला सपोर्ट 24,600-24,650 (न्यूट्रल जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,450-24,500 (ऑप्शंस जोन) पर है। 200-300 अंकों के गैप अप के बाद 15-20 मिनट दीजिए। अगर गैप अप टिका तो month end ऑप्शंस के जरिए तेजी करें।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
आज बैंक निफ्टी में ज्यादा बड़ी रैली होनी चाहिए। बैंक निफ्टी घरेलू इकोनॉमी को ज्यादा बेहतर तरीके से दिखाता है। बैंक निफ्टी में ITC वाला फैक्टर भी नहीं है। पहला रजिस्टेंस 55,800-56,000 पर है। 56,000 के ऊपर, 56,500-57,000 भी देखने को मिल सकता है। गैपअप और पहले घंटे का निचले स्तर टिकना जरूरी है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।