रक्षाबंधन पर Sensex 331 प्वाइंट्स मजबूत, Nifty 24176 पर बंद, फिर भी घटी दौलत

Sensex-Nifty closes green: लगातार दो दिनों तक इंट्रा-डे के निचले स्तर पर बंद होने के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज 28 अगस्त को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। आईटी सेक्टर से इसे मजबूत सपोर्ट मिला लेकिन फिर भी निवेशकों की दौलत घट गई। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Aug 28, 2026 पर 4:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sensex-Nifty closes green: लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

Sensex-Nifty closes green: अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक और आईटी सेक्टर में जोरदार खरीदारी पर आज मार्केट में रौनक दिखी। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स इंट्रा-डे में 424 प्वाइंट्स ऊपर चढ़ा तो निफ्टी भी उछलकर 24200 के एकदम करीब पहुंच गया। लगातार दो कारोबारी दिनों तक इंट्रा-डे के निचले स्तर पर बंद होने के बाद आज सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा ब्रोडर लेवल पर भी अच्छी रौनक रही और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 ग्रीन जोन में बंद हुए।

सेक्टरवाइज मार्केट को आज आईटी सेक्टर से शानदार सपोर्ट मिला और इसका निफ्टी इंडेक्स 3.51% मजबूत हुआ। मेटल और फार्मा सेक्टर से इसे सपोर्ट मिला जिनके निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी की तेजी आई तो दूसरी तरफ निफ्टी एफएमसीजी आधे फीसदी कमजोर हुआ। इसके अलावा हैवीवेट प्राइवेट बैंकिंग शेयरों का निफ्टी इंडेक्स और निफ्टी ऑटो भी लाल बंद हुआ है। इस मिले-जुले माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹17 हजार करोड़ से अधिक गिर गया।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 28 अगस्त को सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 330.92 प्वाइंट्स यानी 0.43% की बढ़त के साथ 77,264.51 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 84.80 प्वाइंट्स यानी 0.35% की मजबूती के साथ 24,175.65 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 424.38 प्वाइंट्स चढ़कर 77,986.84 और निफ्टी भी 97.45 प्वाइंट्स उछलकर 24,188.30 तक पहुंचा था।


डूबे निवेशकों के ₹17 हजार करोड़ 

एक कारोबारी दिन पहले यानी 27 अगस्त 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,93,05,127.89 करोड़ था। आज यानी 28 अगस्त 2026 को यह घटकर ₹4,92,87,535.97 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹17,591.92 करोड़ की गिरावट आई है।

Sensex के 21 स्टॉक्स ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 21 आज ग्रीन रहे। दिन के आखिरी में आज टीसीएस, इंफोसिस और टेक महिंद्रा सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद हुए तो दूसरी तरफ आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स में सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 1890

 

179 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4549 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2385 शेयर आज मजबूत हुए तो 1932 में गिरावट रही जबकि 232 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 179 शेयर एक साल के हाई और 94 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 44 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 190

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

इन चार वजहों से आज रही मार्केट में रौनक

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।