Share Market Rally: अधिकतर एशियाई बाजारों में रौनक और आईटी सेक्टर में जोरदार खरीदारी पर आज मार्केट में रौनक दिखी। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स इंट्रा-डे में 424 प्वाइंट्स ऊपर चढ़ा तो निफ्टी भी उछलकर 24200 के एकदम करीब पहुंच गया। लगातार दो कारोबारी दिनों तक इंट्रा-डे के निचले स्तर पर बंद होने के बाद आज सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा ब्रोडर लेवल पर भी अच्छी रौनक रही और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 ग्रीन जोन में बंद हुए।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सेंसेक्स (Sensex) 330.92 प्वाइंट्स यानी 0.43% की बढ़त के साथ 77,264.51 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 84.80 प्वाइंट्स यानी 0.35% की मजबूती के साथ 24,175.65 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 424.38 प्वाइंट्स चढ़कर 77,986.84 और निफ्टी भी 97.45 प्वाइंट्स उछलकर 24,188.30 तक पहुंचा था।
Share Market Rally: ये है वजह
सेक्टरवाइज मार्केट को आज आईटी सेक्टर से शानदार सपोर्ट मिला और इसका निफ्टी इंडेक्स 3.51% मजबूत हुआ। मेटल और फार्मा सेक्टर से इसे सपोर्ट मिला जिनके निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी की तेजी आई तो दूसरी तरफ निफ्टी एफएमसीजी आधे फीसदी कमजोर हुआ। इसके अलावा हैवीवेट प्राइवेट बैंकिंग शेयरों का निफ्टी इंडेक्स और निफ्टी ऑटो भी लाल बंद हुआ है।
मार्केट की घबराहट को मापने वाले वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स में नरमी से मार्केट को सपोर्ट मिला। आज यह 4.13% की गिरावट के साथ 10.61 पर बंद हुआ है। इसके अधिक होने का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी बढ़ने की आशंका और कम होने का मतलब शॉर्ट टर्म में उठा-पटक कम होने की संभावना है।
ब्रोकरेज फर्म बजाज ब्रोकिंग के मुताबिक निफ्टी 24,000-24,350 की रेंज में रह सकता है, जब तक कि यह 24,360 के ऊपर बंद न हो जाए। इस स्तर के ऊपर जाने यानी ब्रेकआउट से रिकवरी 24,550-24,700 तक बढ़ सकती है। शॉर्ट-टर्म में इसे 24,000-23,800 के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।