Get App

GST कटौती बाजार के लिए एक बड़ा रिफॉर्म, 25,000 पार हुआ तो बड़ी रैली संभव- अनुज सिंघल

निफ्टी में सिर्फ ITC का फैक्टर हावी रह सकता है। बाकी सभी शेयर चलेंगे लेकिन ITC नीचे खींचेगा। पहला रजिस्टेंस 24,750-24,800 (20 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,900-24,950 (ऑप्शंस जोन) पर है। पहला सपोर्ट 24,600-24,650 (न्यूट्रल जोन) पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2025 पर 9:18 AM
GST कटौती बाजार के लिए एक बड़ा रिफॉर्म, 25,000 पार हुआ तो बड़ी रैली संभव- अनुज सिंघल
आज बैंक निफ्टी में ज्यादा बड़ी रैली होनी चाहिए। बैंक निफ्टी घरेलू इकोनॉमी को ज्यादा बेहतर तरीके से दिखाता है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

GST कटौती बाजार के लिए एक बड़ा रिफॉर्म है। सोचिए, 28% का स्लैब खत्म होने जा रहा है। कंजम्पशन से जुड़ी ज्यादातर आइटम 28% से 18% पर चली जाएंगे। पिछली बुल मार्केट की शुरुआत कॉर्पोरेट टैक्स कटौती से हुई थी। संभव है कि GST कटौती एक नए बुल मार्केट की शुरुआत करे। FIIs के शॉर्ट्स इस समय 92% पर हैं। आज खुलते ही हम 20 DEMA को पार करेंगे। आज का बड़ा सवाल ये है कि follow through मिलेगा या नहीं। अगर आज गैप अप टिका नहीं तो मतलब कुछ बड़ी दिक्कत है। आज बाजार के पास नहीं चलने का कोई कारण नहीं है। अगर 25,000 पार हुआ तो बड़ी रैली हो सकती है ।

अच्छी खबरों की बहार, आज तेजी दमदार!

GST में बड़े रिफॉर्म होंगे। ट्रंप पुतिन मुलाकात से पॉजिटिव नतीजों की उम्मीद है। भारत से सेंकेंडरी 25% टैरिफ हट सकता है। स्टील सेक्टर को बड़ी राहत, जारी रहेगी एंटी डंपिंग ड्यूटी, S&P का रेटिंग अपग्रेड और FIIs के रिकॉर्ड शॉर्ट्स।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें